Earthquake in Delhi NCR: आप सो रहे थे और दिल्ली-NCR से बंगाल तक सुबह-सुबह कांप गई धरती, पटना में भी भूकंप क… – Zee News Hindi

Earthquake in Delhi NCR: सुबह-सुबह जब ज्यादातर लोग सो रहे थे तो दिल्ली एनसीआर से लेकर पश्चिम बंगाल तक धरती कांप गई. जी हां दिल्ली एनसीआर समेत बंगाल और बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बताया जा रहा है कि इस भूकंप का सेंटर तिब्बत-नेपाल बॉर्डर बताया जा रहा है. 
Trending Photos
Earthquake in West Bengal and Bihar: राजधानी दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसके सेंटर नेपाल-तिब्बत बॉर्डर बताया जा रहा है, जिसकी तीव्रता 7.1 बताई जा रही है. भारत में यह दिल्ली एनसीआर के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार में झटके महसूस हुए.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार की सुबह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार में धरती कांपी. बंगाल के सिलीगुड़ी में सुबह 6:37 बजे 15 सेकंड तक धरती कांपती रही, जबकि जलपाईगुड़ी में 6.35 बजे भूकंप महसूस किया गया. बंगाल के अलावा बिहार की राजधानी पटना के अलावा कुछ और इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.


An earthquake with a magnitude of 7.1 on the Richter Scale hit 93 km North East of Lobuche, Nepal at 06:35:16 IST today: USGS Earthquakes pic.twitter.com/CY3KtWAWO4

— ANI (@ANI) January 7, 2025
बताया जा रहा है कि जिस समय लोग सो रहे थे या फिर सोकर उठने की तैयारियां कर रहे थे तो अचानक धरती कांपने लगी. ऐसे में लोगों ने अचानक ठंड के एहसास को दूर किया और घरों से बाहर निकल गए. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं. 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News