Entertainment Live: आखिरी बड़ा रिकॉर्ड छूने की तरफ धुरंधर-2, सोमवार को पस्त पड़ी राजा शिवाजी – Live Hindustan

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live: भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार वो खबरें मिस हो जाती हैं जिसकी आपको जानकारी होनी चाहिए थी। तो अब बार-बार अलग-अलग जगह पर जाकर खबरें तलाशने की बजाए मनोरंजन जगत की हर ताजा खबर पाइए एक ही जगह पर। बॉलीवुड जगत की हलचल से लेकर ओटीटी की दुनिया में चल रही कश्मकश तक, इस लाइव लिंक पर आपको मनोरंजन जगत की हर खबर एक ही जगह पर मिलेगी। ओटीटी पर आने वाली हैं कौन सी नई फिल्में और बॉलीवुड की दुनिया में क्या चल रहा है, सब कुछ जानिए सिर्फ इसी एक लिंक के जरिए। (ये भी पढ़ें: सलमान खान- करीना कपूर की जोड़ी इस सुपरहीरो फिल्म में फिर दिखेगी साथ?)
क्या यह आखिरी टारगेट छू पाएगी धुरंधर-2?
रिलीज के बाद से लेकर अभी तक बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 अब एक आखिरी करिश्मा करने की तरफ बढ़ रही है। फिल्म रिलीज के बाद से लेकर अभी 440 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने 47वें दिन 15 लाख रुपये का ओवरसीज कलेक्शन किया और इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1789 करोड़ रुपये हो चुका है। हर कोई टकटकी लगाए बैठा है कि क्या आदित्य धर की फिल्म 1800 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी? भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अभी तक की कुल नेट कमाई 1139.10 करोड़ रुपये हो चुकी है। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की वो फ्लॉप फिल्म जिसके हिट गानों की वजह से डिप्रेशन में थे एक्टर)
मंटे टेस्ट में कैसा रहा राजा शिवाजी का रिजल्ट?
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी की कमाई में सोमवार को भारी गिरावट देखने मिली। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन शानदार रहा था जिसके बाद पहले वीकेंड में कमाई का ग्राफ कभी ऊपर तो कभी नीचे जाता दिखाई पड़ा। फिल्म मंडे टेस्ट में किसी तरह पासिंग मार्क्स लाकर लाज बचा पाई है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की सोमवार की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई सिर्फ 5 करोड़ 60 लाख रुपये रही। इस आंकड़े के साथ फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक की कुल कमाई 39 करोड़ 50 लाख रुपये हो गई है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने 46 करोड़ 95 लाख रुपये का आंकड़ा छू लिया है। (ये भी पढ़ें: आपको पता है, हाय रामा और मुकाबला-मुकाबला सिंगर की 37 साल में हो गई थी मौत?)

दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल
Been hours n hours at DUBAI airport !! And the wait continues …. Can’t wait to get home to MUMBAI ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/Kcmrro3fyf
एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने ट्वीट करके दुबई हवाई अड्डे पर घंटों तक फंसे रहने को लेकर परेशानी साझा की है। मुंबई लौटते वक्त उनकी फ्लाइट काफी ज्यादा लेट हो गई, जिसकी वजह से वह एयरपोर्ट पर ही फंस गईं। एक्ट्रेस ने अपनी X पोस्ट में लिखा- दुबई हवाई अड्डे पर घंटों से इंतजार कर रही हूं। और इंतजार जारी है… मुंबई में अपने घर जाने का बेसब्री से इंतजार है।
पैट्रियट का डे4 कलेक्शन 47% गिरा, इतनी हुई कमाई
महेश नारायणन की एक्शन थ्रिलर फिल्म पैट्रियट की कमाई में सोमवार को 47% गिरावट दर्ज की गई। सोमवार (डे4) को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 2.89 करोड़ रुपये कमाए। अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने मुश्किल से 25 करोड़ रुपये कमाए हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 40 करोड़ के ऊपर जा चुकी है।
राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को पछाड़ा
रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज के 4 दिनों के भीतर ही भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है। तकरीबन 50 करोड़ रुपये के आंकड़े के साथ यह ‘नटसम्राट’ को पछाड़ते हुए ‘सैराट’ के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई है। नटसम्राट अभी तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म थी।
मेट गाला 2026 में करण जौहर के लुक की चर्चा
karan johar wearing custom manish malhotra at the met gala 2026, inspired by the art of raja ravi varma pic.twitter.com/git2HlVqrx
करण जौहर रेड कार्पेट पर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहने नजर आए। उनके आउटफिट में झलक रही भारतीय छवि ने सबका ध्यान खींचा।
गुजराती फिल्म ‘वांकी चुकी लव स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज
GUJARATI FILM 'VAANKI CHUKI LOVE STORY' TRAILER OUT NOW – 8 MAY 2026 RELEASE… Love takes a twisted turn… A chaotic romance unfolds with hidden pasts, intense emotions, and unexpected turns.

Trailer of #Gujarati film #VaankiChukiLoveStory is now out… Arrives in cinemas on 8… pic.twitter.com/9z5DNk5n9M
‘भूत बंगला’ की नेट कमाई ₹150 करोड़ क्लब के करीब
सिर्फ ‘एक दिन’ ही नहीं बल्कि अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म भूत बंगला की कमाई में भी सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म का डे18 कलेक्शन 68% नीचे रहा। सोमवार को भूत बंगला ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ 75 लाख रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक की कुल कमाई 144 करोड़ 25 लाख रुपये हो चुकी है।
डे4 पर 77% गिरा ‘एक दिन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ सोमवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। फिल्म के बिजनेस में 77% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और मंडे को इसका भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन महज 20 लाख रुपये रहा। फिल्म की डे4 तक कुल कमाई 3 करोड़ 25 लाख रुपये हो चुकी है।
विजय के लिए बधाइयों का तांता
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत समेत, राम चरण, चिरंजीवी, वेंकटेश और अनिरुद्ध ने भी थलापति विजय को तमिलनाडु विधानसभा में भारी मतों से जीत की बधाई दी है।
इस साल मेट गाला में क्यों नहीं पहुंचीं दीपिका?
दीपिका पादुकोण इस साल मेट गाला 2026 में नजर नहीं आईं। वजह यह बताई जा रही है कि वह अभी अपनी फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी हैं जो इसी साल रिलीज होनी है और फिर अगले साल राका आनी है। दीपिका के लिए हमेशा फिल्में ही प्राथमिकता रही हैं, इसलिए अभी वो काम में बिजी हैं।
जुनैद नहीं चाहता कि उसके करियर में दखल दूं
आमिर खान ने कपिल शर्मा के साथ बातचीत में बताया कि वो नहीं चाहते कि उनके बेटे जुनैद खान उनके करियर में दखल दें। आमिर ने बताया कि वो अपने बेटे की स्क्रिप्ट्स तक नहीं पढ़ते हैं।
शादी के बंधन में बंधा साउथ सिनेमा का यह कपल
A NEW CHAPTER BEGINS FOR BELLAMKONDA SAI SREENIVAS – KAVYA… Glimpses from the beautiful wedding of well-known #Telugu actor #BellamkondaSaiSreenivas and #Kavya… The duo embarks on a new journey together.

Wishing the newlyweds a lifetime of love, happiness, and togetherness. pic.twitter.com/xO0XmMPfed
साउथ सिनेमा के एक्टर बेल्लाकोंडा सई श्रीनिवास और काव्या शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News