—विज्ञापन—
Entertainment LIVE: मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों और आज दिनभर के अपडेट्स के साथ हम हाजिर हैं। News24 के इस लाइव ब्लॉग में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ीं सारी जानकारियां आपको दी जाएंगी। आज की शुरुआत सलमान खान की ‘मुन्नी’ यानी हर्षाली मल्होत्रा से करते हैं, जो अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। दूसरी तरफ पॉप सिंगर एड शीरन ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अरिजीत सिंह के साथ कोलैब किया है। इस बीच एक दुखद खबर भी सामने आ रही है। फेमस अमेरिकन एक्टर जोनाथन जोस का निधन हो गया है। टेक्सास स्थित उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं, एक्टर विभु राघव के अंतिम संस्कार में उनकी मां और दोस्त मोहित मलिक फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए हैं।
सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ की कास्ट नजर आ रही है। ‘मेट्रो इन दिनों’ की कास्ट का ये वीडियो ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट से सामने आया है।
https://www.instagram.com/p/DKcH_aiy3M1/
शहनाज गिल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। शहनाज इस वक्त गोवा में हैं और उन्होंने अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। इस पोस्ट में शहनाज रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बेहद कमाल की सुंदर लग रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए शहनाज ने इसके कैप्शन में लिखा है कि गोवा में मानसून का जादू, सिर्फ मैं, बारिश और एक लाल ड्रेस, कोई फिल्टर नहीं, कोई मेकअप नहीं, सिर्फ मैं।
https://www.instagram.com/p/DKcB7wrIQ_g/
पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद पंकज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। पोस्ट को शेयर करते हुए पंकज ने लिखा है कि हर कहानी में छुपा है एक शहर, हर शहर में छुपा है प्यार, ट्रेलर कल आएगा और मेट्रो चार जुलाई को रिलीज होगी।
https://www.instagram.com/p/DKcHxXdJafh/
सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। जहीर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो समंदर किनारे नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए जहीर ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ‘चाय-पानी’। इस दौरान उनके हाथ में एक चाय का कप भी नजर आ रहा है।
https://www.instagram.com/p/DKb8biXP0X-/?img_index=6
आमिर खान की बेटी आयरा खान इन दिनों जर्मनी में हैं। इसकी जानकारी खुद आयरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। आयरा ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उनके पति के अलावा उनका भाई और मां भी नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए आयरा ने इस पर रेड हर्ट इमोजी भी बनाई हैं।
https://www.instagram.com/p/DKaXj7XtixY/
पॉपुलर एक्टर सौरभ जैन ने स्टार प्लस के नए शो ‘तू धड़कन मैं दिल’ की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। उम्मीद है कि शो का प्रोमो जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी टेली चक्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है।
https://www.instagram.com/p/DKcASeGTMOt/
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में करण ने अपने बच्चों की लेटेस्ट फोटो शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए करण ने लिखा कि वो 6 महीने से हमारे साथ है और उसने हमें बहुत खुशी और बहुत प्यार दिया है। हम चाहते हैं कि आप हमारे परिवार के नए सदस्य से मिलें #nuggetjohar.
https://www.instagram.com/p/DKcAaxqyOxv/?img_index=1
परितोष त्रिपाठी ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की है। इसमें एक्टर की बेटी की एक झलक देखने को मिल रही है। पंकज त्रिपाठी इस फोटो में परितोष की लाडली को प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक परितोष त्रिपाठी ने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है। वहीं, ये मोमेंट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
https://www.instagram.com/p/DKbyg3pM_Mr/?hl=en
विभु राघव के अंतिम संस्कार से अब एक और वीडियो सामने आया है। ‘बिग बॉस सीजन 18’ के विनर करण वीर मेहरा इस वीडियो में विभु राघव के अंतिम संस्कार में भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर के चेहरे पर दुख साफ-साफ दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे वो कभी भी रो देंगे। करण वीर मेहरा अपने आंसू दबाते हुए नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DKbt0Nnsv3g/
विभु राघव के अंतिम संस्कार से उनकी मां का एक बेहद इमोशनल वीडियो सामने आया है। एक्ट्रेस अदिति मलिक विभु राघव की मां को संभालती हुई नजर आ रही हैं। जबकि जवान बेटे को खोने से मां का कलेजा फट गया है। वो बुरी तरह से रोती हुई दिखाई दे रही हैं। विभु की मां की ही तरह उनके दोस्त यानी एक्टर मोहित मलिक भी खुद को संभाल नहीं पा रहे। वो भी फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो फैंस का दिल तोड़ देगा।
https://www.instagram.com/p/DKbq8JwufBY/
एक्टर विभु राघव ने कई साल तक कैंसर से लड़ाई के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज उनका अंतिम संस्कार हुआ और टीवी जगत की तमाम बड़ी हस्तियां उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं। वहीं, अब विभु राघव के अंतिम संस्कार का एक दिल तोड़ देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विभु राघव की अर्थी को एक्टर मोहित मलिक कंधा देते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे एक्टर चैतन्य चौधरी भी दिखाई दे रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DKbp1PNuc8Q/
अभी कुछ देर पहले प्राइम वीडियो से ‘द ट्रेटर्स’ का नया वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में रफ्तार और अंशुला कपूर नजर आ रहे हैं। रैपर इस वीडियो में अंशुला को बेवकूफ बना रहे हैं कि उनका क्रेडिट कार्ड काम नहीं कर रहा। इसके बाद अंशुला रैपर के मैनेजर को डांटती हैं और उनकी पेमेंट अपने कार्ड से कर देती हैं। फिर रफ्तार बताते हैं कि ‘द ट्रेटर्स’ का रूल नंबर 2 है कि यहां क्रेडिट कार्ड से ज्यादा विक्टिम कार्ड स्वाइप होते हैं।
https://www.instagram.com/p/DKbO9j0qIVI/
विभु राघव के अंतिम संस्कार में उनके को-स्टार्स भी शामिल हो रहे हैं। शो ‘निशा और उसके कजिन्स’ में विभु के साथ काम कर चुकी और उनके साथ एक अच्छा रिश्ता रखने वाली एक्ट्रेस अनेरी वजानी अब तुहिना वोरा के साथ अंतिम संस्कार के लिए पहुंची हैं। इन दोनों को विभु राघव के घर के बाहर देखा गया है।
https://www.instagram.com/p/DKbmHTzI9dM/
एक्टर विभु राघव के निधन पर शोक जताने के लिए एक्ट्रेस अंजलि आनंद उनके घर पहुंची हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी कार से उतरकर विभु राघव के घर जाती हुई नजर आ रही हैं। विभु राघव को आखिरी अलविदा कहते हुए वो बेहद दुखी दिखाई दे रही हैं।
https://www.instagram.com/p/DKblTviINmz/
टीवी एक्टर मोहित मलिक को भी अब एक्टर विभु राघव के घर जाते हुए देखा गया है। मोहित इस दौरान व्हाइट शर्ट में नजर आए। उनके चहेरे पर विभु राघव की मौत का गम साफ दिख रहा है। आपको बता दें, मोहित मलिक की पत्नी अदिति भी बाकी सेलेब्स की तरह विभु के इलाज के लिए पैसे जुटाने की कोशिश कर रही थीं।
https://www.instagram.com/p/DKbk9TIICvs/
मशहूर टीवी एक्टर विभु राघव का स्टेज 4 के कैंसर से निधन हो गया है। इस वक्त टीवी इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। आज विभु राघव का अंतिम संस्कार होना है। एक-एक कर सेलेब्स विभु राघव के घर पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर नकुल मेहता भी विभु राघव के घर जाते हुए नजर आए हैं। एक्टर यहां विभु को आखिरी बार अलविदा कहने आए हैं।
https://www.instagram.com/p/DKbkhpMIu-g/
राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक का 1 मिनट 21 सेकंड का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में राजकुमार राव का खूंखार अंदाज देखने को मिल रहा है। वो बता रहे हैं कि 2 तरह के लोग होते हैं, एक जो पसीना बहाकर अपने हक की रोटी कमाते हैं और दूसरे वो, जो खून-पसीना बहाकर अपने हक की रोटी छीन लेते हैं। राजकुमार राव फिल्म में दूसरी केटेगरी में फिट हो रहे हैं। वो जमकर वायलेंस करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने टीजर में ही इतना खून-खराबा कर दिया है, तो फिल्म में तो बवाल ही कर देंगे।
https://www.instagram.com/p/DKbioOtNMUa/?hl=en
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का बेसब्री से फैंस इंतजार कर रहे थे। इस गाने को सुनकर ऐसा लगेगा, जैसे एक बार फिर बॉलीवुड में ढंग के गाने सुनने को मिलने वाले हैं। ये एक सैड सॉन्ग है और इसे सुनकर आपको भी दिल में दर्द महसूस होगा। गाने में बेहतरीन रोमांस के साथ अकेलेपन का अहसास दिखाया गया है।
https://www.instagram.com/reel/DKbVALnIain/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी को लेकर टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही पश्चिम बंगाल पुलिस की आलोचना की है। एक्ट्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पूछा है कि शर्मिष्ठा के साथ एक गैंगस्टर के जैसे बर्ताव क्यों किया जा रहा है? बता दें कि शर्मिष्ठा पनोली पर ऑपरेशन सिंदूर पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए कथित तौर पर सांप्रदायिक भावनाएं आहत करने का आरोप है।
Has West Bengal Police, So much under the pressure of Mamata Banerjee, that they have forgotten even basic humanity? why is this girl being treated as if she is a murderer or a Gangster? I Request @NCWIndia & @India_NHRC to intervene in this matter#sharmistha https://t.co/ASfD6MGlQD
— Rupali Ganguly (@TheRupali) June 2, 2025
Has West Bengal Police, So much under the pressure of Mamata Banerjee, that they have forgotten even basic humanity? why is this girl being treated as if she is a murderer or a Gangster? I Request @NCWIndia & @India_NHRC to intervene in this matter#sharmistha https://t.co/ASfD6MGlQD
राजकुमार राव इन दिनों ‘भूल चूक माफ’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच उनकी नई फिल्म ‘मालिक’ पर अपडेट आ गया है। मेकर्स ने इस फिल्म से राजकुमार का लुक शेयर किया है, जिसमें वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने ‘मालिक’ के टीजर की रिलीज पर भी अपडेट दे दिया है। पोस्ट में बताया गया है कि ‘मालिक’ का टीजर आज दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा।
https://www.instagram.com/p/DKbR1nTIVgt/?hl=en
एक्टर एजाज खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सेशन कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद एजाज ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बता दें कि एजाज खान पर एक एक्ट्रेस की ओर से कथित तौर पर रेप का आरोप लगाया गया है। FIR में बताया गया है कि एजाज खान ने एक महिला एक्ट्रेस को शादी का झांसा देकर हाउस अरेस्ट में रखा था। यही नहीं एक्टर पर रेप का आरोप भी लगा है।
पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना युसुफ की 17 साल की उम्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पाकिस्तान के चित्राल की रहने वाली सना ने इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी। इंस्टाग्राम पर उनके 492K फॉलोअर्स हैं। बताया जाता है कि इस्लामाबाद में उनके घर के अंदर उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। हैरानी की बात ये है कि सना युसुफ ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उन्होंने केक कट करते हुए वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस दौरान एक व्यक्ति उनके घर में घुसा और मौके पर गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया।
https://www.instagram.com/sanayousaf22/reel/DKZFKq4BV9R/
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘राजा साहब’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म इसी साल 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा मेकर्स ने टीजर पर भी अपडेट दे दिया है। ‘राजा साहब’ का टीजर इसी महीने 16 जून को जारी किया जाएगा। बता दें कि प्रभास की ये फिल्म रोमांटिक-कॉमेडी हॉरर है, जिसे मारुति ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा रिद्धि कुमार और निधि अग्रवाल भी नजर आएंगे। वहीं मालविका मोहनन तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 52 साल पूरे हो चुके हैं। आज यह कपल शादी की 52वीं सालगिरह मना रहा है। अमिताभ और जया की शादी साल 1973 में हुई थी। दोनों ही शादी के पीछे एक दिलचस्प किस्सा था। बता दें कि अमिताभ और जया को फिल्म की शूटिंग के लिए इंडिया से बाहर जाना था। ऐसे में पिता हरिवंश राय बच्चन ने एक्टर के आगे शर्त रख दी थी कि अगर बिग बी को शूटिंग के लिए जया के साथ साथ विदेश जाना है, तो पहले दोनों को शादी करनी होगी। ऐसे में अमिताभ और जया ने मंदिर में शादी की थी।
https://www.instagram.com/p/C3sDGgQRzqV/?hl=hi
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है लेकिन फिलहाल ये विवादों में घिरी हुई है। अब KFCC ने कर्नाटक में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। द न्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, KFCC ने ऐलान किया है कि जब तक कमल हासन सार्वजनिक तौर पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांग लेते हैं, उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को पूरे कर्नाटक में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। बता दें कि यह पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ था जब कमल हासन ने फिल्म से जुड़े एक इवेंट में कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल से निकली है। उनकी इस टिप्पणी के बाद से ही कर्नाटक में सियासम गर्म है।
https://www.instagram.com/p/DJwMxjDz4Ot/?img_index=1
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखाई दे रही हैं। पहली तस्वीर में श्रद्धा मंदिर के सामने बैठी हुई हैं और कैमरे की ओर पोज देते हुए मुस्कुरा रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपने पूरे परिवार और कजिन्स के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि फोटो में उनके पेरेंट्स नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन उनकी मासी और दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे दिखाई दे रही हैं।
https://www.instagram.com/p/DKbMDNpTPgH/?hl=en&img_index=1
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने मार्च, 2025 को बेटी इवारा का वेलकम किया था। इसके बाद से कपल न्यू बॉर्न बेबी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं। सुनील शेट्टी भी नातिन की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कई बार प्यार लुटाते दिखे हैं। अब अथिया के भाई अहान शेट्टी मामा होने का फर्ज निभाते हुए नजर आए हैं। अहान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें वह भांजी इवारा को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। इन दिल छू लेने वाली तस्वीरों को शेयर करते हुए अहान ने लिखा, ‘ऑन ड्यूटी।’ साथ में फीडिंग बॉटल और नजर वाला इमोजी शेयर किया है।
https://www.instagram.com/p/DKZj6J2KtVW/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d89083ca-1a15-4c13-860c-67223aa57bc7
‘निशा और उसके कजिन्स’ फेम टीवी एक्टर विभु राघव के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक कही लहर दौड़ गई है। एक्टर पिछले कुछ साल से स्टेज फोर के कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। इस बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली। विभु राघव अपने इलाज के दौरान हेल्थ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आखिरी बार पोस्ट 12 अप्रैल को शेयर की थी। इस पोस्ट के साथ विभु ने कैप्शन दिया था, ‘एक दिन एक बार।’ यह एक वीडियो मैसेज था जिसमें एक्टर अपनी हेल्थ पर अपडेट देते हुए नजर आए थे।
https://www.instagram.com/reel/DIiEwvEqEuH/?utm_source=ig_embed&ig_rid=986a1ddd-e27b-4567-bdaa-a2c06cf47b4c
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान दो वजहों से हमेशा चर्चा में रहते हैं। या तो भाईजान किसी फिल्म की शूटिंग को लेकर खबरों में आए जाएं। या फिर जान से मारने की धमकियों के बीच उनकी कड़ी सुरक्षा पर कोई अपडेट आ जाए। हाल ही में सलमान खान को मुंबई की सड़कों पर टाइट सिक्योरिटी के बीच देखा गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान को बुलेट प्रूफ गाड़ी से आता हुआ देखा जा सकता है। उनकी गाड़ी के आगे और पीछे टाइट सिक्योरिटी है।
https://www.instagram.com/p/DKZ1VmST_A6/?hl=en
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों आदित्य धर की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच फिल्म के सेट से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ‘पद्मावत’ के अलाउद्दीन खिलजी वाले किरदार की तरह नजर आ रहे हैं। रणवीर के अलावा संजय दत्त का लुक भी सामने आया है, जिसमें वह काफी दमदार नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह लंबे बाल और काले कपड़े पहने वैनिटी वैन की ओर जा रहे हैं। वहीं संजय दत्त पठानी कुर्ता और शॉल में नजर आ रहे हैं।
#dhurandhar #ranveersingh This time it's personal 🥵🔥 pic.twitter.com/K9diBDiS0O
— R.🎭💫 (@Versatile_052) June 2, 2025
#dhurandhar #ranveersingh This time it's personal 🥵🔥 pic.twitter.com/K9diBDiS0O
पॉप सिंगर एड शीरन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें बाॅलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा एक तस्वीर में वह अरिजीत सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, एड अपनी नई एल्बम ‘सफायर’ को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन सोमवार को सिंगर ने एल्बम से जुड़ा टीजर शेयर किया है। इस टीजर में एड शीरन शाहरुख खान और अरिजीत सिंह के साथ पर्दे के पीछे मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DKZhKmWC8MI/?utm_source=ig_embed&ig_rid=efc742fa-4207-41f3-ad4b-42619c42c08a
टीवी शो ‘निशा और उसके कजिन्स’, ‘सावधान इंडिया’ और ‘सुवरीन गुग्गल’ जैसे शोज में नजर आ चुके एक्टर विभु राघवे का निधन हो गया है। वह स्टेज फोर के कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की पुष्टि करणवीर मेहरा और एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने की है। बता दें कि विभु राघवे का इलाज मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान वह सोशल मीडिया के जरिए हेल्थ अपडेट अपने फैंस को देते रहते थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-मशहूर TV एक्टर का निधन, स्टेज फोर कैंसर ने छीनी जिंदगी; कौन थे Vibhu Raghave?
सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में ‘मुन्नी’ के किरदार में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। हर्षाली आज 17 साल की हो चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बता दें कि हर्षाली मल्होत्रा की एक्टिंग के कायल तो फैंस पहले ही हो चुके हैं। इसके अलावा हर्षाली अपने ट्रेन्ड डांस से भी फैंस को सरप्राइज करती रहती हैं। आज जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DJRaF5uKleV/?img_index=1
मशहूर अमेरिकन एक्टर और ‘किंग ऑफ द हिल’ में अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर जोनाथन जॉस का दर्दनाक निधन हो गया है। एक्टर के पति कर्न डी गोंजालेस ने एसोसिएटेड प्रेस को मैसेज भेजकर एक्टर के निधन की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया है कि जोनाथन जॉस को टेक्सास स्थित उनके घर के पास में गोली मारी गई थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार की शाम जब पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली तो वह मौके पर घटनास्थल पर पहुंची जहां उसे 59 वर्षीय जोनाथन घायल अवस्था में मिले। बाद में ईएमएस ने एक्टर को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि जोनाथन जॉस और ट्रिस्टन कर्न डी गोंजालेस ने इसी साल फरवरी में वैलेंटाइन डे के मौके पर शादी की थी। एक्टर को गोली क्यों मारी गई इसका खुलासा नहीं हो सका है। डी गोंजालेस ने कहा है कि गोली मारने वाले ने पहले जोनाथन जॉस को हिंसक समलैंगिकता विरोधी अपशब्द कहे थे।
RIP Jonathan Joss pic.twitter.com/QxaVQA43pm
— adult swim (@adultswim) June 2, 2025
RIP Jonathan Joss pic.twitter.com/QxaVQA43pm
मशहूर अमेरिकन एक्टर और ‘किंग ऑफ द हिल’ में अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर जोनाथन जॉस का दर्दनाक निधन हो गया है। एक्टर के पति कर्न डी गोंजालेस ने एसोसिएटेड प्रेस को मैसेज भेजकर एक्टर के निधन की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया है कि जोनाथन जॉस को टेक्सास स्थित उनके घर के पास में गोली मारी गई थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार की शाम जब पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली तो वह मौके पर घटनास्थल पर पहुंची जहां उसे 59 वर्षीय जोनाथन घायल अवस्था में मिले। बाद में ईएमएस ने एक्टर को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि जोनाथन जॉस और ट्रिस्टन कर्न डी गोंजालेस ने इसी साल फरवरी में वैलेंटाइन डे के मौके पर शादी की थी। एक्टर को गोली क्यों मारी गई इसका खुलासा नहीं हो सका है। डी गोंजालेस ने कहा है कि गोली मारने वाले ने पहले जोनाथन जॉस को हिंसक समलैंगिकता विरोधी अपशब्द कहे थे।
RIP Jonathan Joss pic.twitter.com/QxaVQA43pm
— adult swim (@adultswim) June 2, 2025
RIP Jonathan Joss pic.twitter.com/QxaVQA43pm
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in