—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर और एक्स रग्बी खिलाड़ी राहुल बोस इन दिनों हिमाचल प्रदेश में एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने नेशनल रग्बी फेडरेशन के प्रमुख बनने के लिए कथित तौर पर हिमाचल प्रदेश का डोमिसाइल प्रमाण पत्र हासिल किया था. उनसे जुड़ा विवाद साल 2023 से शुरू हुआ. जब राहुल बोस ने शिमला के शाही परिवार से वादा किया था कि वो राज्य स्तर पर एक मान्यता प्राप्त रग्बी एसोसिएशन स्थापित कराने में मदद करेंगे. लेकिन दो साल बीतने के बादा भी ये प्लानिंग पूरी नहीं हो सकी. इस पर स्थानी रग्बी समर्थकों में नाराजगी बढ़ गई. ऐसे में शिमला जिले के जुब्बल रियासत से जुड़ी दिव्या कुमारी का उन पर आरोप है कि उनकी मेहनत से बनी सैकड़ों सदस्यों वाली एसोसिएशन को किनारे कर दिया गया और अब नई संस्था खड़ी की जा रही है.
वहीं, ऐश्वर्या राय को हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में देखा गया. इस दौरान उन्होंने करियर से लेकर सफर और कई मुद्दों तक पर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात पर भी सफाई दी कि उनकी बेटी आराध्या बच्चन का सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन जो भी पेज आराध्या के नाम पर चल रहे हैं. वो उनके परिवार ने नहीं बनाए हैं और ना ही उनके परिवार द्वारा इसे चलाया जाता है. इन सोशल मीडिया अकाउंट को उन्होंने फेक भी बताया.
यह भी पढ़ें: Exclusive: Akshaye Khanna राजनीति के मैदान में कब रखेंगे कदम? Dhurandhar एक्टर ने खुद दिया था जवाब
इसके साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद से ही झंडे गाड़ दिए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, मंगलवार को इसकी कमाई में बंपर उछाल दर्ज की गई है. इसने 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने मंगलवार यानी कि पांचवे दिन 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 152.75 करोड़ रही.
मनोरंजन जगत की खबरों के अपडेट्स पाने के लिए News 24 लाइव के साथ जुड़े रहिए.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद से ही झंडे गाड़ दिए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, मंगलवार को इसकी कमाई में बंपर उछाल दर्ज की गई है. इसने 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने मंगलवार यानी कि पांचवे दिन 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 152.75 करोड़ रही.
ऐश्वर्या राय को हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में देखा गया. इस दौरान उन्होंने करियर से लेकर सफर और कई मुद्दों तक पर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात पर भी सफाई दी कि उनकी बेटी आराध्या बच्चन का सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन जो भी पेज आराध्या के नाम पर चल रहे हैं. वो उनके परिवार ने नहीं बनाए हैं और ना ही उनके परिवार द्वारा इसे चलाया जाता है. इन सोशल मीडिया अकाउंट को उन्होंने फेक भी बताया.
बॉलीवुड एक्टर और एक्स रग्बी खिलाड़ी राहुल बोस इन दिनों हिमाचल प्रदेश में एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने नेशनल रग्बी फेडरेशन के प्रमुख बनने के लिए कथित तौर पर हिमाचल प्रदेश का डोमिसाइल प्रमाण पत्र हासिल किया था. उनसे जुड़ा विवाद साल 2023 से शुरू हुआ था.
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in