Entertainment News LIVE: गोल्डन ग्लोब 2025 का आगाज, 27 कैटेगरी के तहत मिलेगा अवॉर्ड, राशा थडानी का ‘उई अम्मा’ रिलीज – Jansatta

Today’s Trending Bollywood News LIVE Updates: अमेरिकन सिनेमा सबसे बड़ा अवॉर्ड ऑस्कर को माना जाता है। इस लिस्ट में दूसरा सबसे बड़ा अवॉर्ड गोल्डन ग्लोब है। ऐसे में इस साल 2025 के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड का आगाज होने वाला है, जिसमें विनर्स के नाम का ऐलान भी कर दिया जाएगा। इसके पहले अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन लिस्ट में जगह बनाने वाली फिल्मों को अनाउंस किया गया था। इस अवॉर्ड शो का आयोजन 5 जनवरी, 2025 यानी कि आज किया जाने वाला है। ऐसे में किन फिल्मों और कैटेगरी के बीच कड़ी टक्कर देखने के लिए मिली, इसका जल्द ही होने वाला है। इसके साथ ही रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘आजाद’ से पहला सॉन्ग ‘उई अम्मा’ रिलीज कर दिया गया है, जिसमें राशा ने अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल ही जीत लिया है।
82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 का आयोजन रविवार यानी कि आज किया जा चुका है। ये आज अमेरिका में किया गया है। ऐसे में भारत में इसे एक दिन के बाद यानी कि 6 जनवरी, 2025 की सुबह 6.30 बजे देख सकते हैं। विनर्स की लिस्ट भी 6 जनवरी को ही देखने के लिए मिलेगी। इस सीजन का पहला प्रमुख अवॉर्ड शो रविवार, 5 जनवरी, 2025 को शाम पांच बजे रात आठ बजे ईटी पर सीबीएस पर लाइव प्रसारित होगा और अमेरिका में पैरामाउंट प्लस पर स्ट्रीम किया जाएगा।
82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 का आयोजन रविवार यानी कि आज किया जा चुका है। यह अवॉर्ड कुल 27 श्रेणियों के तहत दिया जाता है। इनमें मूवीज अवॉर्ड्स की 15 और टीवी अवॉर्ड्स की 12 कैटेगरी होती है। इसमें अगर नॉमिनेटेड फिल्म की बात की जाए तो पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ की टक्कर जैक्स ऑर्डियार्ड की मूवी ‘एमिलिया पेरेज’ से होने वाली है। भारत में आप इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड फ्कंशन को 6 जनवरी को सुबह 6:30 बजे लायंस गेट प्ले पर देख सकते हैं।
अमेरिकन सिनेमा सबसे बड़ा अवॉर्ड ऑस्कर को माना जाता है। इस लिस्ट में दूसरा सबसे बड़ा अवॉर्ड गोल्डन ग्लोब है। ऐसे में इस साल 2025 के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड का आगाज हो चुका है, जिसमें विनर्स के नाम का ऐलान भी कर दिया गया है। इसके पहले अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन लिस्ट में जगह बनाने वाली फिल्मों को अनाउंस किया गया था। इस अवॉर्ड शो का आयोजन 5 नजवरी, 2025 यानी कि आज किया गया।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News