—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा की ‘होमबाउंड’ मूवी देखकर ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा इमोशनल हो गईं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने ‘होमबाउंड’ की पोस्ट शेयर कर एक भावुक नोट लिखा है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. इसके साथ ही सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में घरवालों के बीच कैप्टेंसी का टास्क देखने को मिल रहा है. इसी बीच अभिषेक बजाज, प्रणित मोरे और अशनूर कौर ने फरहाना भट्ट की कैप्टेंसी को फेल बताते हुए उन्हें अगली कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया. वहीं आज यानी 2 अक्टूबर को बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख अपना 83वां जन्मदिन मना रही हैं.
यह भी पढ़ें: कौन थे Chhannulal Mishra? पद्म विभूषण और पद्म भूषण से हुए थे सम्मानित
वहीं दूसरी ओर भारतीय शास्त्रीय संगीत के सम्राट छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके छन्नूलाल का अंतिम संस्कार बनारस में किया जाएगा. उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नम्रता मिश्र ने दी है. छन्नूलाल के निधन से संगीत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट जगत की ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स समय से मिलेंगी.
ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा की ‘होमबाउंड’ मूवी देखकर ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा इमोशनल हो गईं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने ‘होमबाउंड’ की पोस्ट शेयर कर एक भावुक नोट लिखा है.
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. स्टार प्लस के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ से पहचान बनाने वाली हिना खान आज टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं. कैंसर की जंग लड़ने के बाद अब वो अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/DPLkDiRkQzk/?hl=en&img_index=1
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ और वरुण धवन की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ आज रिलीज हो रही है. दोनों के बीच सिनेमाघरों में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.
https://www.instagram.com/p/DCeB1p7PVC6/?img_index=1
भारतीय शास्त्रीय संगीत सम्राट छन्नूलाल मिश्र अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. 91 साल की उम्र में सिंगर ने बनारस में अंतिम सांस ली. इस बात की जानकारी उनके बेटी नम्रता मिश्र ने दी है. वहीं छन्नूलाल मिश्र का अंतिम संस्कार बनारस में किया जाएगा.
सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में घरवालों के बीच कैप्टेंसी का टास्क देखने को मिला. इसी बीच अभिषेक, अशनूर और प्रणित समेत कई घरवालों ने फरहाना भट्ट की कैप्टेंसी को फेल बताया.
https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1973456940899733984
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in