Entertainment News LIVE: दिलजीत दोसांझ जो इस वक्त दुनियाभर में छाए हुए हैं, उन्होंने हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने ही एक दूसरे की खूब तारीफ की। पीएम ने दिलजीत को कहा कि जैसा उनका नाम है वैसे ही वो सबका दिल जीत रहे हैं। शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जो काफी दमदार दिख रहा है। अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड को लेकर कहा है कि यहां ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्में नहीं बन सकती। बोनी कपूर ने अपनी बेटी जान्हवी कपूर के ‘देवरा’ को-एक्टर जूनियर एनटीआर को न्यू फेस बताया है। बिग बॉस 18 में विवियन की पत्नी ने घर में बने झूठे रिश्तों का पर्दाफाश किया है। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर बड़ी छोटी खबर को पढ़ने के लिए बने रहिए।
अल्लू अर्जुन की फिल्म ने नए साल पर फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। 1 जनवरी को भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 1,184.65 करोड़ हो गया है।
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें शाहिद का हटके अंदाज नजर आ रहा है। ये फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
https://www.instagram.com/reel/DESAaT3yAyL/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5a783310-2a4e-4bbd-a394-a30ba327adcf
दिलजीत दोसांझ ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस मीटिंग का वीडियो पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए इसे एक खास यादगार मुलाकात बताया है।
https://www.instagram.com/reel/DESm_c9SiqU/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading