Entertainment News LIVE: फराह खान के कुक दिलीप पर टूटा लोगों का गुस्सा, बोले-‘तुम परेशान करने…’ – E24 Bollywood

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: फिल्ममेकर फराह खान के कुक दिलीप एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में फराह और दिलीप का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें जावेद अख्तर और शबाना आज़मी अपने खंडाला वाला खूबसूरत घर को दिखाते नजर आए. वीडियो में एक जगह, जब फराह और शबाना बातचीत करने बैठती हैं, तो दिलीप बीच में आकर कहता है, ‘इरशाद, इरशाद!’ इसके बाद फराह मजाक में उसे रसोई में खाना बनाने के लिए कह देती है। कुछ देर बाद, जब शबाना घर के अंदर लगे पेड़ के बारे में बताती हैं, जो लगभग 150 साल पुराना है, तो दिलीप फिर से बीच में टोकता है कि ‘मैडम, आपसे भी पुराने हैं!’ लेकिन दिलीप का ये कहना लोगों को खास पसंद नहीं आया और कमेंट में दिलीप की बहुत खिंचाई की.
हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस वहीदा रहमान का आज जन्मदिन है, आज एक्ट्रेस अपना 88वां जन्मदिन मना रही हैं. वहीदा रहमान ने साल 1956 में आई तमिल फिल्म ‘अलीबाबावुम 40 थिरुदरगलम’ में एक डांसर के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इसी साल आई फिल्म ‘जयसिम्हा’ में वहीदा रहमान ने लीड एक्ट्रेस का रोल निभाया है. उन्होंने क्राइम थ्रिलर सी.आई.डी. से हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने हिट फिल्मों में काम किया है.
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ ने चौथे दिन सिर्फ 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक 19.65 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘Border 2’ ने 11वें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 281 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

फिल्ममेकर फराह खान के कुक दिलीप एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में फराह और दिलीप का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें जावेद अख्तर और शबाना आज़मी अपने खंडाला वाला खूबसूरत घर को दिखाते नजर आए. वीडियो में एक जगह, जब फराह और शबाना बातचीत करने बैठती हैं, तो दिलीप बीच में आकर कहता है, ‘इरशाद, इरशाद!’ इसके बाद फराह मजाक में उसे रसोई में खाना बनाने के लिए कह देती है। कुछ देर बाद, जब शबाना घर के अंदर लगे पेड़ के बारे में बताती हैं, जो लगभग 150 साल पुराना है, तो दिलीप फिर से बीच में टोकता है कि ‘मैडम, आपसे भी पुराने हैं!’ लेकिन दिलीप का ये कहना लोगों को खास पसंद नहीं आया और कमेंट में दिलीप की बहुत खिंचाई की.

https://www.instagram.com/reel/DTw0olXjF3Z/?utm_source=ig_web_copy_link
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News