Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना बनीं सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली एक्ट्रेस! जानिए कितनी दी रकम – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: रश्मिका मंदाना को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं. इंस्टेंट बॉलीवुड की पोस्ट की मानें तो एक्ट्रेस Kodagu जिले की सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली महिला हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने 4.69 करोड़ का टैक्स चुकाया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची हैं. यहां एक्ट्रेस भस्म आरती में भी शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो हाथ जोड़े हुए मंदिर में खड़ी दिख रही हैं. इसके साथ ही निम्रत कौर ने मीडिया से भी बातें की और मंदिर में आरती में शामिल होने का अनुभव भी शेयर किया. एएनआई से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं पहली बार आई हूं. मैं काफी समय से यहां आने की इच्छा रखती थी. मेरे लिए साल की शुरुआत इससे बेहतर नहीं हो सकती. एक्ट्रेस इस दौरान काफी खुश दिखाई दीं. इसके साथ ही साउथ सुपरस्टार यश आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. ‘केजीएफ’ से रॉकिंग स्टार बनने वाले यश फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. यश की ये एक्शन फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.
यह भी पढ़ें: BO Collection: ‘धुरंधर’ की आंधी 33वें दिन भी जारी, जानें ‘इक्कीस’ ने छठे दिन कितनी की कमाई
वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं. 34वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 786 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 1227 करोड़ पहुंच गया है. इसके साथ ही अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने 7वें दिन 1.15 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 24.25 करोड़ की कमाई की है. दुनिया भर में ये आंकड़ा 30.85 करोड़ पहुंच गया है. ओपनिंग डे पर 7 करोड़ की धमाकेदार कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
रश्मिका मंदाना को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं. इंस्टेंट बॉलीवुड की पोस्ट की मानें तो एक्ट्रेस Kodagu जिले की सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली महिला हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने 4.69 करोड़ का टैक्स चुकाया है.

https://www.instagram.com/p/DTPglcxEk27/

पूरे 20 साल बाद Scorpions- Rock Band 2026 में परफॉर्म करने वाला है. ये बैंड सबसे पहले 21 अप्रेल को शिलांग, 24 अप्रेल को दिल्ली-एनसीर, 26 को बैंगलोर और 30 को मुंबई में शो करेंगे. ये बैंड इससे पहले 2008 में भारत आया था.
टीवी एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी ने हिंट दिया है कि 2026 में उनकी जिंदगी में बड़े बदलाव होने वाले हैं, जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि कपल जल्द ही खुशखबरी दे सकता है. उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में फैंस को खुशखबरी दी है. पढ़िए पूरी खबर.
हाल ही में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने बेटे का नाम रिवील किया. इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बेटे का नाम ‘विहान कौशल’ रखा है. इस पोस्ट के रिएक्शन में विक्की के पिता शाम कौशल का रिएक्शन आया है. इसमें उन्होंने लिखा- ‘मेरा पोता, विहान कौशल. भगवान का जितना भी शुकर करूं, कम है. दुआएं.’

https://www.instagram.com/p/DTPEFLwCAdx/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c53f72d6-01d8-4528-8724-dd50f710c3e6

5 जनवरी, 2026 से MasterChef India Season 9 शुरू हो चुका है. इस बार लोगों को जोड़ी में बुलाया जा रहा है. इन्हीं में से जयपुर की एक शेफ ने बताया कि कैसे उन्हें पढ़ने नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्होंने 10वीं और 12वीं अपने बेटे के साथ की. पढ़िए पूरी खबर…
कियारा आडवाणी ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हक मूवी का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने यामी गौतम की एक्टिंग को काफी सराहा. उन्होंने लिखा, “यामी गौतम, क्या खूबसूरत परफॉर्मेंस है!” (What a beautiful performance!). इस पर यामी ने भी आभार व्यक्त किया.
BB17 कंटेस्टेंट खानजादी ने एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें वे किसी हॉस्पिटल बेड पर लेटी हुई हैं और हाथ में ड्रिप लगी हुई है. इससे उनके फैंस के बीच चिंता का माहौल हो गया था. हालांकि, अब खानजादी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हो चुकी हैं. वे जल्द ही अपने अडमिट होने का कारण बता सकती हैं!

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर उनकी एक मिस्ट्री गर्ल के साथ मांग में सिंदूर लगाए फोटो वायरल हुई थी, जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि एक्टर ने तीसरी शादी रचा ली है. ऐसे में अब इस मामले पर उनके चाचा धर्मेंद्र ने सच्चाई बताई है. पढ़िए पूरी खबर.
हाल ही में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा का मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने फोन पर बिजी हैं. तभी निक प्रियंका के साइड में रखे कार्टून की तरफ अपना कैमरा घुमाते हैं, जिसका रिएक्शन प्रियंका की तरफ ही है. इस वीडियो में ऐसा लग रहा है कि वह कार्टून चुपके चुपके प्रियंका को देखने की कोशिश कर रहा है. निक ने कैप्शन में लिखा कि ‘ Yep, I get it bro!’
https://www.instagram.com/reel/DTO80sxEWR5/?igsh=MXM2aGh2bzV0bWE3eg%3D%3D

यश आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है, जिसका उन्होंने एक दिन पहले ही ऐलान किया था. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर जारी किया गया है. पढ़िए पूरी खबर.
‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स की दुबई में पार्टी हुई. इस दौरान कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे के साथ जमकर डांस किया. सोशल मीडिया पर बसीर अली और अवेज दरबार का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों ऋतिक रोशन के डांस को कॉपी करते दिखाई दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/reels/DTOLS-JE2aX/
प्रियंका चोपड़ा में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो निक जोनस के साथ फैमिली टाइम एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reel/DTO8C17Dea8/
प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’ मूवी सुर्खियों में बनी हुई है. वहीं इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जो ‘द ब्लफ’ की एक्सक्लूजिव फोटोज हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटोज ट्रेंड कर रही हैं. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DTOG8NxE_OZ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=49e7a96a-a01c-4e84-87e1-25a4a62c1994
अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने 7वें दिन 1.15 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 24.25 करोड़ की कमाई की है. दुनिया भर में ये आंकड़ा 30.85 करोड़ पहुंच गया है. ओपनिंग डे पर 7 करोड़ की धमाकेदार कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

https://www.instagram.com/p/DPx_CyxjCtT/?hl=en
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ की फीस रिवील हो चुकी है. रिपोर्ट के अनुसार प्रभास एक फिल्म के 150 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. वहीं ‘द राजा साहब’ के लिए एक्टर ने 100 करोड़ रुपये लिए हैं. पढ़िए पूरी खबर
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं. 34वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 786 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 1227 करोड़ पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/p/DRv9XPaDLcV/
निम्रत कौर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची हैं. यहां एक्ट्रेस भस्म आरती में भी शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो हाथ जोड़े हुए मंदिर में खड़ी दिख रही हैं. इसके साथ ही निम्रत कौर ने मीडिया से भी बातें की और मंदिर में आरती में शामिल होने का अनुभव भी शेयर किया.

Jana Nayagan Release Postponed: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ 9 जनवरी को रिलीज नहीं होगी. जी हां, फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है. मेकर्स ने इसकी जानकारी खुद ही है. पढ़ें पूरी खबर…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट आ गई है. जी हां, अब इस फिल्म के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना होगा. अक्षय कुमार की इस फिल्म को 15 मई 2026 को रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DTN5s9BCs9w/?img_index=2&igsh=ZTM4M3Rob3Q5ZG1y
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son Name Uri Connection: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे का नाम रिवील किया है. कैटरीना और विक्की के बेटे के नाम का ‘उरी’ से कनेक्शन है. पढ़ें पूरी खबर…

Sudha Chandran: टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी पहचान बनाने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन की हर जगह चर्चा हो रही है. हर कोई एक्ट्रेस के बारे में जमकर बातें कर रहा है. इस बीच अब सुधा ने अपनी लास्ट विश के बारे में बात की है. देखें वीडियो
Yami Gautam, Emraan Hashmi Film: ओटीटी पर इस वक्त एक ऐसी फिल्म ट्रेंड कर रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. अब ये फिल्म ओटीटी पर आते ही छा गई है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में… पढ़ें पूरी खबर…

South Superstar: साउथ के कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्होंने कई पैन-इंडिया फिल्में दी हैं, लेकिन आज हम आपको जिनके बारे में बता रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार यश हैं. 8 जनवरी को यश अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं. देखें फोटोज
Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. हाल ही में सेनन परिवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं. पढ़ें पूरी खबर…
Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को टिकट खिड़की पर बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये हर किसी को पसंद आ रही है. पढ़ें पूरी खबर…
यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है. इस बीत अब कल सुबह फिल्म से नया कुछ रिवील होने वाली है. इसकी जानकारी खुद मेकर्स ने दी है. फिल्म का एक नया पोस्टर सामने आया है, जिस पर लिखा है कि 8 जनवरी को सुबह 10 बजे, जिस किरदार के बारे में आपको पहले ही चेतावनी दी गई थी, उसका खुलासा होगा.

https://www.instagram.com/p/DTNi_rBEv-L/

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी को वो किस्सा शेयर किया है, जिसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा. उन्होंने बताया कि एक बार सारी तैयारियां हो चुकी थी. लेकिन आखिरी वक्त में मंगेतर ने ही उन्हें धोखा दे दिया था. पढ़िए पूरी खबर.

Dhanush Raj Legal Battel: कन्नड़ एक्टर धनुष राज और उनकी पत्नी के बीच कानूनी घमासान छिड़ा हुआ है. पति ने मार-पीट का आरोप लगाया तो पत्नी ने दहेज का आरोप लगा दिया. आइए जानते हैं पूरा मामला. पढ़िए पूरी खबर….
आदित्य धर का फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म जबरदस्त कमाई के साथ ही इंडिया की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी बन चुकी है. ऐसे में अब YRF ने इस फिल्म की तारीफ की है. वायआरफ ने इसे सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर बताया और आदित्य की तारीफ की तो रणवीर सिंह खुशी से झूम उठे. उन्होंने लिखा, ‘मेरी सबसे पसंदीदा संस्था… मैं हमेशा आपको गर्व महसूस कराना चाहता था.’
Border 2 Runtime: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अपनी रिलीज के करीब आ रही है. ऐसे में फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म ने रिलीज से पहले ही बवाल काट दिया है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म गलवान आने वाली है, जिसमें चिंत्रागदा सिंह को सलमान के साथ देखा जाएगा. इस बीच चिंत्रागदा ने सलमान के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को साझा किया और सेट के कई राज खोले.पढ़ें पूरी खबर…..

Yash Toxic Poster: साउथ के रॉकिंग स्टार यश 8 जनवरी को 40 वर्ष के हो जाएंगे. उन्होंने जन्मदिन पहले अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया पोस्टर रिलीज किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. पोस्टर के साथ एक जानकारी भी दी गई है कि 8 जनवरी को कुछ बड़ा होने वाला है. पढ़िए पूरी खबर.
https://www.instagram.com/p/DTM-tuZk6fq/
थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं. फिल्म को 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में चलिए बताते हैं मूवी के बाकी स्टार्स इसके लिए कितने पैसे वसूल रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे तो कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से शादी की हैं. लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने रील लाइफ में तो खिलाड़ी का रोल निभाया ही था. मगर रियल लाइफ में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर से ही शादी की है. आइए जानते हैं इस खूबसूरत महिला के बारे में. पढ़ें पूरी खबर….
Katrina Kaif Vicky Kaushal Reveal Son Name: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे का नाम रिवील कर दिया है. साथ ही कपल ने बेटे की पहली झलक भी शेयर कर दी है. कैटरीना और विक्की ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है. पढ़ें पूरी खबर…
Popular Reality Show Trending on OTT: टीवी पर कई पॉपुलर रियलिटी शोज आते हैं, जिनका अपना फैनबेस होता है. इन दिनों ओटीटी पर एक ऐसा ही शो ट्रेंड कर रहा है. आइए जानते हैं इस शो के बारे में… पढ़ें पूरी खबर…
साल 1989 में शुरू हुआ डोरेमोन कार्टून अब 37 साल बाद RCTI पर अलविदा कहने जा रहा है. आपने भी बचपन में डोरेमोन जरूर देखा होगा. लेकिन अब इसका अंत होने जा रहा है. साल 2026 तक इस कार्टून ने लाखों लोगों को एंटरटेन किया है. आपको बता दें कि इंडोनेशिया में यह टीवी शो पूरी तरह से बंद होने जा रहा है.
https://www.instagram.com/p/DTMvqqvEoWt/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
हाल ही में Dhurandhar मूवी में Fa9la का ट्रैक काफी वायरल हुआ. हर कोई इस गाने पर नाचता झूमता हुआ दिखाई दिया. हाल ही में आदित्य धर ने Dhurandhar 2 की अनाउंसमेंट की है, जिसमें Flipperachi का गाना फिर से नजर आ सकता है. हालांकि, Flipperachi ने इस बात पर रीप्लाई दिया-‘I was going to keep it a surprise, but… there might be something!’
आज आपको ऐसी हिंदी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इसमें कई फिल्मों ऐसी भी रहीं, जो बजट तक का पैसा नहीं निकाल पाईं. लेकिन, ये टीवी और ओटीटी पर हिट रहीं. साथ ही IMDb की ओर से अच्छी खासी रेटिंग दी गई है. पढ़िए पूरी खबर.
‘धुरंधर’ की अपार सफलता के बाद आदित्य धर और यामी गौतम हिमाचल पहुंचे. दोनों ने इसकी सक्सेस के बाद हिमाचल में मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन किए हैं. वहां से उनकी फोटोज भी सामने आई है.

https://www.instagram.com/p/DTM6GcSimUJ/?img_index=1

कुछ फिल्मों में अच्छे एक्टर और ढ़ेर सारा पैसा डालने पर भी बॉक्स ऑफिस पर मूवी पिट जाती है. कमाल की कहानी और एक्टिंग भी लोगों को दिल नहीं जीत पाते. इस फेहरिस्त में ये 5 फिल्में सबसे आगे हैं. पढ़िए पूरी खबर.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. ये इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है, जिसने ‘पुष्पा 2’ के घरेलू बॉक्स ऑफिस को पीछे छोड़ दिया है. इसने 33वें दिन भारत में ₹831.40 करोड़ की नेट कमाई का आंकड़ा छू लिया है.
टेलीविजन की संस्कारी बहू रुबीना दिलैक ने अपने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की, जिसमें उन्होंने पिंक ब्रा पहन रखी है. फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे. 38 साल की उम्र में भी रुबीना इतनी फिट और स्टाइलिश लग रही हैं. एक्ट्रेस अपने फेशन स्टाइल के कई उदाहरण देती रहती हैं. इस समय रुबीना अपने पति के साथ विकेशन पर हैं.

‘दिल्ली क्राइम’ जैसी वेब सीरीज का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस शेफाली शाह ने 26 साल बाद अपने पहली शादी और तलाक को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि हर्ष छाया के साथ उनका अच्छा अनुभव नहीं रहा था. पढ़िए पूरी खबर.
हाल ही में दीपिका पादुकोण अपने बर्थडे मीटअप के दौरान रणबीर कपूर के साथ चल रहे रूमर के बारे में चुप्पी तोड़ी. इस मीटअप में दीपिका ने बताया कि रोम-कोम लोग दोबारा देखना चाहते हैं. इसके अलावा उन्होंने इशारे में बताया कि शायद वे OTT की राह चुने. हालांकि, इस पर अभी कोई ऑफीशियल स्टेटमेंट नहीं आई है.

https://www.instagram.com/p/DTKrPmCjD96/?igsh=ZG5paDF1YmV1ZXM%3D

समांथा रुथ प्रभु की नई फिल्म का ऐलान कर दिया गया है, जिसका पोस्टर भी जारी किया गया है. उनकी इस फिल्म का टाइटल ‘Maa Inti Bangaaran’ का ऐलान किया गया है. इसमें एक्ट्रेस को एक्शन मोड में देखा जा सकता है. पोस्टर के साथ ही फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज करने की डेट भी रिवील की गई है. इसे 9 जनवरी, 2026 को रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DTMjQI7iDOT/?img_index=1

बचपन में बस हादसे के दौरान पैर कट जाने के बावजूद इस एक्ट्रेस ने कृत्रिम (नकली) पैर की मदद से भरतनाट्यम जारी रखा और मशहूर नृत्यांगना और सफल एक्ट्रेस भी बनीं. मजबूत इरादों वाली इस एक्ट्रेस ने अपने जज़्बे की मिसाल देकर कई लोगों को प्रेरणा दी है. पढ़िए पूरी खबर.
दिवंगत एक्टर इरफान खान की आज बर्थ एनिवर्सरी है. बॉलीवुड को अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ बेहतरीन फिल्में देने वाले इरफान खान साल 2020 में दुनिया को अलविदा कह गए थे. एक्टर के निधन से उनके फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोग भी सदमे में आ गए थे.

नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज ‘ब्रिजर्टन’ के चौथे सीजन का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. वहीं इस सीजन में येरिन हा के रहस्यमय किरदार की भी झलक देखने को मिली है. इस पोस्टर को नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल पेज पर शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/DTLb3VcDxjK/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3d6a1aa6-1914-4627-9c89-e0136d8f39b1
हाल ही में दुबई में ‘बिग बॉस 19’ की सक्सेस पार्टी हुई. इस दौरान ‘बिग बॉस 19’ कंटेस्टेंट्स का रीयूनियन हुआ. वहीं इस पार्टी में अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट के लिए गाना गाया है. सोशल मीडिया पर अमाल मलिक का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reel/DTLm0qvAKSo/
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News