Entertainment News LIVE: सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ को रिलीज हुए 5 दिन हो गए, मगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही है। इतने दिनों में भी फिल्म ने 10 करोड़ का कलेक्शन नहीं किया है। वहीं राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने 106 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है। एक्टर जयदीप अहलावत के पिता का निधन हो गया है। कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ फिल्म पर बांग्लादेश में बैन लग गया है।