Entertainment News LIVE: Bigg Boss 18 से कशिश कपूर बाहर हो गई हैं। शो में काम्या पंजाबी इस वीकेंड का वार में नजर आईं और उन्होंने विवियन को सच्चाई का आईना दिखाया। काम्या ने कहा कि शो में जो विवियन दिख रहा है वो असल में है ही नहीं। राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में जान्हवी कपूर को लेकर कहा है कि वो उनके साथ काम नहीं करना चाहते। उन्हें श्रीदेवी पसंद थी, उनकी बेटी नहीं। मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए। कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हिना खान अपने काम पर लौट चुकी हैं। वो अपनी नई वेब सीरीज में काम कर रही हैं, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने शेयर की है, इसमें वो साड़ी पहने नजर आ रही हैं। बिग बॉस 18 में चुम दरांग और करणवीर मेहरा के बीच प्यार पनप रहा है और हाल ही में आए कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने इस रिश्ते को हरी झंडी दिखा दी है।
Game Changer के ट्रेलर के बाद अब इसका नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें राम चरण का दमदार अंदाज नजर आ रहा है।
https://www.instagram.com/p/DEY7qt8yRbP/?igsh=eXMzaTRkbnp6Z2N3
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के भांजे विनय आनंद का नया भक्ति गीत “सुख के सभी संगी साथी” रिलीज हो गया है। उन्होंने नए साल के दूसरे दिन अन्नपूर्णा म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर ये गीत रिलीज किया है।
कृष्णा अभिषेक की मामी सुनीता अहूजा आज भी उनसे नाराज हैं और अब तक उन्हें माफ नहीं कर पाई हैं। हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने कहा है कि उनका कृ्ष्णा से कुछ लेना देना नहीं है, इसके साथ ही उन्होंने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
हिना खान ने अपने कैंसर की न्यूज से उनकी किमोथेरेपी से लेकर बीमारी में रैंप वॉक करने तक हर एक अपडेट फैंस को दिया। अब उन्होंने अपनी नई सीरीज का अपडेट भी दिया है। इसका नाम ‘गृहलक्ष्मी’ है और हिना का लुक इसमें काफी दमदार नजर आ रहा है।
तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बेटी के स्कूल फंक्शन में साथ नजर आए थे और अब वो दोनों बेटी के साथ नया साल मनाकर लौटे हैं।
https://www.instagram.com/reel/DEYQtGxTrhL/?igsh=OWFnbHloejNoZHJh
बिग बॉस 18 में इस हफ्ते वीकेंड का वार में काम्या पंजाबी नजर आईं। उन्होंने कहा कि विवयन ऐसे नहीं है, शो में उनकी रियल पर्सानालिटी नजर नहीं आ रही है। उन्होंने ये भी कहा कि विवियन की पत्नी नूरन उनका डेमेज कंट्रोल करने आई थीं।
राम गोपाल वर्मा ने जान्हवी कपूर को लेकर कहा- मुझे मां पसंद थीं, उनकी बेटी नहीं पसंद है। ये बात मैं निगेटिव वे में नहीं कह रहा हूं, सच कहूं तो, अपने करियर के दौरान कई ऐसे एक्टर्स और बड़े सितारे रहे हैं, जिनसे मेरा कोई खास जुड़ाव नहीं बन पाया। तो हां, जाह्नवी के साथ फिल्म करने का मेरा कोई इरादा नहीं है।