Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 के कंटेस्टेंट्स ने फिर जमाया माहौल, देखें वीडियो – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News in Hindi LIVE: सलमान खान का शो बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है. शो के खत्म होने के बाद एक बार फिर से शो के कंटेस्टेंट्स एख साथ नजर आए हैं. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की फोटो सुर्खियों में छाई हुई है. ये फोटो ‘कृष’ मूवी के सेट की है. फोटो में ऋतिक रोशन के साथ साक्षी धोनी पोज देती नजर आ रही हैं. साक्षी से हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो कॉलेज यूनिफॉर्म पहने अपनी दोस्तों के साथ एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. इन फोटोज में साक्षी के साथ एक फोटो में ऋतिक रोशन भी नजर आ रहे हैं. ये फोटोज साल 2000 से लेकर 2006 तक की हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. इसके साथ ही ‘सीआईडी’ टीवी सीरियल के दया यानी दयानंद शेट्टी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. सीआईडी में दया बनकर फेमस हुए एक्टर ने बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब धमाल मचाया है. दयानंद शेट्टी को ‘सिंघम रिटर्न्स’ और ‘सिंघम अगेन’ में देख चुके हैं.
वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन 26.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में फिल्म का कलेक्शन 6 दिनों में 180 करोड़ पहुंच गया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 265.25 करोड़ की तगड़ी कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा. मनोरंजन जगत की ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए. 
बिग बॉस 19 के खत्म होने के बाद शो के कंटेस्टेंट्स एक बार फिर से साथ नजर आए, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DSIX0QXEvHW/
Saumya Tandon: मशहूर एक्ट्रेस सौम्या टंडन इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ की वजह से चर्चा में हैं. फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है. फिल्म में सौम्या की एक्टिंग भी लोगों को बेहद पसंद आ रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की याद में आज हेमा मालिनी ने दूसरी प्रेयर मीट रखी थी. इस दौरान तमाम दिग्गजों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी. पढ़ें पूरी खबर…

Hrithik Roshan, Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ हर किसी को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म को फैंस से लेकर सेलेब्स का बेहद कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है. हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

Oscars 2026: सिनेमा और सिने लवर्स को ऑस्कर अवॉर्ड का हमेशा ही इंतजार रहता है. ये अवॉर्ड सिनेमा से जुड़े हर कलाकार के लिए बेहद खास होता है. हालांकि, इस बार के ऑस्कर में कुछ बदलाव नजर आ रहा है. पढ़ें पूरी खबर…
Hema Malini, Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की याद में हेमा मालिनी ने दूसरी प्रेयर मीट रखी. इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हेमा बेहद इमोशनल नजर आईं. पढ़ें पूरी खबर…
Dharmendra Prayer Meet In Delhi: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की याद में हेमा मालिनी ने दूसरी प्रेयर मीट रखी. इस दौरान तमाम दिग्गजों ने हीमैन को श्रद्धांजलि दी. पढ़ें पूरी खबर…
Kick 2 Update: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किक 2’ पर अपडेट आया है. अगर ये लेटेस्ट अपडेट सही है, तो ये फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. आइए जानते हैं कि फिल्म पर क्या जानकारी आई है? पढ़ें पूरी खबर…
आज 11 दिसंबर को बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना का बर्थडे है. इस खास मौके पर गौरव खन्ना ने पैपराजी को सिद्धिविन्याक मंदिर का प्रसाद बांटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DSHmaWoE5gk/
Alia Bhatt Won Golden Globes Horizon Award: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. अभिनेत्री खुद के जुड़े अपडेट्स भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं. पढ़ें पूरी खबर…
फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इनमें उन्होंने गोल्डन कलर का सूट पहना है, जो काफी क्लासी लग रहा है. फराह खान की ये फोटोज दुबई की हैं. वहीं फरहा के इस लुक पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DSE_hgzEn9x/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6331ab74-f411-40c4-9d35-a0eb7a04c289
कृतिका कामरा इन दिनों अपनी डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं. कृतिका क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर को डेट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने गौरव के साथ इंस्टाग्राम पर ब्रेकफास्ट डेट की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DSElL-YDICL/?hl=en&img_index=1
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के चौथे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सुपरस्टार हैं. रजनीकांत की नेटवर्थ 450 करोड़ है. वहीं एक्टर ने इस साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कुली’ के लिए 200 करोड़ फीस ली थी. पढ़िए पूरी खबर

नेटफ्लिक्स से जल्द ही फिल्में और वेब सीरीज हटने जा रही हैं. इन्हें जल्द ही अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लें, कहीं बाद में आपको पछतावा ना हो. इस लिस्ट में 90 के दशक के बच्चों की फेवरेट वेब सीरीज ‘फ्रेंड्ज’ और कई हिंदी फिल्में भी शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर
अनुपम खेर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इसमें अनुपम खेर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ की खूब तारीफ कर रहे हैं. अनुपम खेर ने डायरेक्टर के साथ-साथ स्टारकास्ट की भी खूब तारीफ की.

BHARAT KI FILM:❤️🇮🇳 I watched #dhurandhar on Monday night and immediately recorded this video. Didn’t post it because our film #tanvithegreat had won two international awards (Best Actress and Best Screenplay❤️) the same night so wanted to enjoy sharing that news with you all… pic.twitter.com/V2Vint9m0M
रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है. ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. मूवी में रश्मिका मंदाना के साथ-साथ दीक्षित शेट्टी भी लीड रोल में हैं. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DQwGeZgjMjG/?img_index=1
रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गोलमाल 5’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. अभी फिल्म की कास्ट की चर्चा तेज हो रही है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अुनसार खबरें हैं कि इस बार फिल्म में करीना कपूर और सोहा अली खान भी शामिल हो सकती हैं.

शाहरुख खान ने जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की ‘होमबाउंड’ की खूब तारीफ की है. सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर मूवी की कास्ट की तारीफ की है. सोशल मीडिया पर शाहरुख की पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

#homebound is gentle, honest and soulful. Lots of love and big hugs to the phenomenal team for creating something so human and engaging. You have won hearts world over by making something truly special!@ghaywan #ishaankhatter @vishaljethwa06 #janhvikapoor #karanjohar
कृति सेनन और धनुष की ‘तेरे इश्क में’ को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. 13वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.85 करोड़ की कमाई की है. वहीं फिल्म ने 13 दिनों में 107 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 145.5 करोड़ पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/p/DR6WxuDDLjN/?hl=en
ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन जैसे कई बड़े सितारों के बाद सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सलमान खान ने पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की है. वहीं एक्टर की याचिका पर आज यानी 11 दिसंबर को सुनवाई होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर

‘बिग बॉस 17’ फेम आयशा खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. आयशा ने ‘धुरंधर’ मूवी में अपने डांस से तहलका मचा दिया है. ‘धुरंधर’ मूवी का ‘शरारत’ गाने में आयशा ने डांस किया और अब ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DR9VxB0DLq4/?hl=en

‘बिग बॉस 19’ की फाइनलिस्ट तान्या मित्तल सुर्खियों में आ गई हैं. तान्या पर उनकी स्टाइलिस्ट ने आउटफिट के पैसे ना देने का आरोप लगाया है. स्टाइलिस्ट ने दावा किया है कि तान्या की टीम पेमेंट क्लियर ना करने के साथ-साथ बद्तमीजी भी की. पढ़िए पूरी खबर
‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन 26.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में फिल्म का कलेक्शन 6 दिनों में 180 करोड़ पहुंच गया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 265.25 करोड़ की तगड़ी कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DRPIW0yjJvK/?hl=en
‘सीआईडी’ टीवी सीरियल के दया यानी दयानंद शेट्टी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. सीआईडी में दया बनकर फेमस हुए एक्टर ने बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब धमाल मचाया है. दयानंद शेट्टी को ‘सिंघम रिटर्न्स’ और ‘सिंघम अगेन’ में देख चुके हैं.
ऋतिक रोशन और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की फोटो सुर्खियों में छाई हुई है. ये फोटो ‘कृष’ मूवी के सेट की है. फोटो में ऋतिक रोशन के साथ साक्षी धोनी पोज देती नजर आ रही हैं. साक्षी से हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो कॉलेज यूनिफॉर्म पहने अपनी दोस्तों के साथ एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. इन फोटोज में साक्षी के साथ एक फोटो में ऋतिक रोशन भी नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DSErx9CEk8T/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5a29fad8-f1c2-4569-baa5-10304171a99b&img_index=1
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News