—विज्ञापन—
Entertainment News Update LIVE in Hindi: बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ और वरुण धवन, जाह्ववी कपूर और सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज हो चुकी है. दोनों फिल्मों की कमाई के पहले दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने कमाल का कलेक्शन किया है, तो वहीं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 10 करोड़ रुपये का कारोबार भी नहीं कर पाई है. इसके अलावा सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले की जांच चल रही है और केस में लेटेस्ट अपडेय ये है कि इस मामले में 60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अब इस केस में शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत भी अरेस्ट हो चुके हैं.
वहीं, अगर टीवी की बात करें तो इस दिनों सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है. शो में हर कोई अपना-अपना जलवा दिखा रहा है. बिग बॉस के टास्क और ट्विस्ट भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर शो को लेकर जमकर बातें भी सुनने को मिल रही है. इसके अलावा अगर ओटीटी की बात करें तो आज 3 अक्टूबर को फिल्म ‘स्टीव’ अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म में सिलियन मर्फी, ट्रेसी उलमैन, जे लाइकुर्गो, सिम्बी अजिकावो और एमिली वॉटसन अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा आज 3 अक्टूबर को पॉपुलर एक्टर सत्यराज यानी ‘कटप्पा’ और फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर जे. पी. दत्ता अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट जगत की ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स समय से मिलेंगी.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 से बाहर आने के लिए Awez Darbar ने चुकाई मोटी रकम, बताया क्या है सच?
उर्वशी रौतेला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि उर्वशी ने प्रियंका की इंस्टाग्राम स्टोरी को कॉपी किया है. दरअसल, दोनों ही एक्ट्रेसेस ने दशहरा और महात्मा गांधी की जयंती का सेम पोस्ट शेयर किया है. कुछ लोग उर्वशी को ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ एक्ट्रेस के सपोर्ट में भी हैं.
सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक लेटेस्ट फोटो वायरल हो रही हैं. इस फोटो को instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि ‘बेटल ऑफ गलवान’ से सलमान खान की तस्वीर. इस फोटो में सलमान खान आर्मी की ड्रेस में नजर आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/DPUWqyyEuiT/?img_index=2
पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा का कनाडा वाला कैफे फिर से खुल गया है. बीते दिनों हुई फायरिंग के बाद कपिल के कैफे पर ताला लग गया था. अब इसे फिर से खोल दिया गया है.
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा वापस अपने ससुराल जा चुकी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस बुल्गारी ईवेंट अटेंड करने के लिए इंडिया आई थीं. अब पीसी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट की लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं. प्रियंका की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/DPUkYwtDaej/?next=%2Fp%2FDKADZRwyMdt%2F&img_index=1
मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग डेथ केस में नया अपडेट सामने आया है. पुलिस ने जानकारी दी है कि मामले में बीते दिन यानी गुरुवार को म्यूजिशियन शेखर ज्योति गोस्वामी और सिंगर अमृतप्रभा महंत को अरेस्ट कर लिया गया है. मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in