—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में शामिल हुए प्रतिभागियों के साथ कई दिलचस्प किस्से भी शेयर करते हुए नजर आते हैं. इतना ही नहीं कई वो अपने फैंस की फरमाइश को भी पूरी करते हुए नजर आते हैं. इस बार भी एक फैंस ने बिग बी से अपनी एक खास डिमांड रखी थी, जिसमें फैंस ने अमिताभ बच्चन से एक शायरी सुनाने को कहा, जिस पर बिग बी ने अपनी मशहूर मूवी दीवार की शायरी ‘कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है…’ को सुनाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
करणवीर बोहरा का जन्मदिन
टीवी और फिल्म एक्टर करणवीर बोहरा आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 28 अगस्त 1982 को राजस्थान के जोधपुर शहर में हुआ था. उन्होंने कई टीवी शो जैसे ‘कसौटी जिंदगी की’ (Kasautii Zindagii Kay), ”दिल से दी दुआ… सौभाग्यवती भव?’ और ‘कुबूल है’ में काम किया है.
‘टॉक्सिक’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 37.65 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 26.6% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के दूसरे दिन शोज 22,629 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 165.85 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 190.10 करोड़ का कारोबार किया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपना प्रोफेशन बना लिया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in