Entertainment New Live Updates: सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में शरीफुल से पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक युवक को हिरासत में लिया गया था। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिया गया। अब उस शख्स ने कहा है कि इस मामले में गिरफ्तार होने के बाद उसकी लाइफ तहस-नहस हो गई है। इसके साथ ही बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा शो के बाद भी बाहर एक साथ दिखाई दिए हैं। वहीं, अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने रिपब्लिक डे पर क्या कमाल किया है। चलिए जानते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर।