Etah News: डीएम के प्रयासों से अलीगंज के सहोरी में होगा नई पुलिस चौकी निर्माण – Hindustan

Etah News: अलीगंज क्षेत्र में डीएम अरविंद सिंह के प्रयास से नई पुलिस चौकी के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। डीएम ने राजस्व, प्रशासनिक औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए पुलिस विभाग को भूमि हस्तांतरण के आदेश दिए हैं। अलीगंज में पुलिस चौकी की स्थापना की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

डीएम अरविन्द सिंह ने संबंधित अधिकारियों को शासकीय भूमि चिन्हित करने, आवश्यक राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कराने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर तहसील अलीगंज के गांव ग्राम सहोरी में 0.069 हेक्टेयर भूमि पुलिस चौकी निर्माण को हस्तांतरित कर दी गई है। भूमि पर शीघ्र ही पुलिस चौकी के निर्माण की कार्रवाई प्रारंभ किए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। डीएम ने कहा कि पुलिस चौकी निर्माण से अलीगंज, आसपास के क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। अपराधों की रोकथाम, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया, प्रभावी गश्त तथा आमजन की सुरक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आएगा। उन्होंने संबंधित विभागों से कहा कि निर्माण कार्य से संबंधित आगामी सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराई जाएं।

समिति कार्य समीक्षा को जिला स्तरीय समिति बैठक 13 को

एडीएम प्रशासन संगमलाल ने बताया कि जिला स्तरीय समिति सदस्य, संयोजक के रूप में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। डीएम अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में समिति के कार्य की समीक्षा को 13 जुलाई को अपरान्ह 05.15 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जायेगी।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News