Etah News: कांशीराम कालोनी में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है। थाना अलीगंज के कांशीराम कालोनी निवासी अंतिम श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार शाम को बेटी और पत्नी हैंडपंप से पानी भर रही थीं। इसी दौरान कालोनी के कुछ लोग वही बैठे थे। आरोप है कि पानी भरने को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हैंडपंप तोड़ने की बात कही। गाली-गलौज की आवाज सुनकर पीड़ित मौके पर पहुंचे।आरोप है कि इसके बाद वहां मौजूद लोगों मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे लात-घूंसों और डंडों से पीटा, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं। मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर उसे बचाया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करने वाले लोग मौके से जाते समय उसे जान से मारने की धमकी भी दे गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य और संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play