EX मुस्लिम सलीम पर अब परिंदा भी नहीं मार पाएगा पैर, योगी सरकार ने बिठा दिया पहरा – Zee News

EX Muslim Salim News: पिछले महीने एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला हुआ था. लेकिन, एक महीने के इलाज के बाद अब वे खतरे से बाहर हैं और घर लौट आए हैं. लेकिन उनकी आवाज़ चली गई है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करे.
Trending Photos
Ghaziabad News: इस्लाम, मुसलमान और पैगम्बर मोहम्मद साहब (SAW) पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक को नई जिंदगी मिल गई हैं, लेकिन अभी भी उनको डर का साया है. लेकिन, उसपर अभी भी डर का साया मंडरा रहा है. 1 महीना पहले दो मुस्लिम नौजवानों ने एक्स मुस्लिम सलीम पर जानलेवा हमला किया था. इस हमले में गंभीर रूप से सलीम घायल हो गया था. इस हमले के बाद एक्स मुस्लिम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 
अब, एक महीने के इलाज के बाद सलीम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर लौट आया है. इस बीच UP पुलिस ने सलीम वास्तिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सलीम की सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस के दो जवान उसके साथ तैनात रहेंगे.

एसीपी ने क्या कहा?
गाजियाबाद के एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा, “एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक घर वापस आ चुके हैं और पुलिस ने सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों को 24 घंटे की ड्यूटी पर तैनात किया है. वापसी के बाद एक पुलिस टीम ने वास्तिक के घर का निरीक्षण किया और इसके बाद सुरक्षा दी गई.”

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें:- हमले से उबरे सलीम वास्तिक, गले की चोट से आवाज बंद; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
नहीं बोल रहा है एक्स मुस्लिम सलीम
सलीम अभी तक अपनी चोटों से उबर नहीं पाया है. हमले के बाद से सलीम बोल नहीं पा रहा है. उसकी आवाज चली गई है. एक्स मुस्लिम के बेटे उस्मान अहमद ने कहा, वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं और ज़्यादा बोल नहीं सकते. उनके गले में लगी चोट बहुत गंभीर थी और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में कई महीने लगेंगे. पुलिस ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने जवान तैनात किए हैं. इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है.”
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि सलीम वास्तिक अपने दफ्तर में सोफे पर लेटे थे, तभी दो हेलमेट पहने हमलावर अंदर घुसे. कुछ बातचीत के बाद उन्होंने धारदार हथियार से उन पर हमला किया और स्टूल से भी वार किए. सलीम ने बचने की कोशिश की, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गए. हमलावर लोगों को आते देख फरार हो गए. इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों जीशान और गुलफाम को अलग-अलग एनकाउंटर में मार गिराया. घायल सलीम को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे कई दिनों तक आईसीयू में वेंटिलेटर पर रहे.
तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News