What is Flex Fuel: भारत में अब पेट्रोल के अलावा दूसरे ईंधन विकल्पों पर भी तेजी से काम हो रहा है. इसी दिशा में Flex-Fuel Vehicle (FFV) को बड़ा कदम माना जा रहा है. Flex-Fuel वाहन ऐसे इंजन के साथ आते हैं जो पेट्रोल, इथेनॉल या दोनों के मिश्रण पर चल सकते हैं. आम पेट्रोल गाड़ियों के मुकाबले ये वाहन ज्यादा लचीले होते हैं. इनमें ईंधन के प्रकार के अनुसार इंजन खुद को एडजस्ट कर लेता है. यही वजह है कि सरकार और वाहन कंपनियां इसे भविष्य की तकनीक के रूप में देख रही हैं.
Flex-Fuel वाहनों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये केवल पेट्रोल तक सीमित नहीं रहते. ये अलग-अलग इथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन पर भी आसानी से चल सकते हैं. इनमें E0 यानी पूरी तरह पेट्रोल, E20 यानी 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल, E85 यानी 85 प्रतिशत इथेनॉल और E100 यानी 100 प्रतिशत इथेनॉल का इस्तेमाल किया जा सकता है. वाहन में लगे सेंसर टैंक में मौजूद ईंधन की मात्रा और मिश्रण को पहचान लेते हैं और उसी हिसाब से इंजन को चलाते हैं.
भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के रूप में विदेशों से खरीदता है. इससे देश पर काफी आर्थिक बोझ पड़ता है. दूसरी तरफ इथेनॉल देश में ही गन्ने, मक्का और कृषि अवशेषों से तैयार किया जा सकता है.
सरकार का मानना है कि इथेनॉल आधारित ईंधन पर्यावरण के लिए भी बेहतर साबित हो सकता है. पेट्रोल की तुलना में इथेनॉल से कार्बन उत्सर्जन कम होता है. यही वजह है कि इसे साफ ईंधन के रूप में देखा जा रहा है. अगर बड़ी संख्या में Flex-Fuel वाहन सड़कों पर आते हैं तो वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकती है. यह देश के स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन मिशन को भी मजबूत करेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED