—विज्ञापन—
Famous Recipe: भारत में स्ट्रीट फूड का जिक्र हो और चाट का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। चाट का हर शहर में अपना एक खास स्वाद और अंदाज़ होता है। उन्हीं में से एक है फर्रुखाबाद की मशहूर पापड़ी चाट, जो अपने तीखे, मीठे और खट्टे स्वाद के साथ लोगों के दिलों में बस चुकी है। अगर आप भी वैरायटी बनाने और खिलाने के शौकीन हैं तो आइए जानते हैं फर्रुखाबाद की फेमस पापड़ी चाट की रेसिपी, जो कि आसानी से घर पर बनाई जा सकती है।
सबसे पहले आटे में नमक, अजवाइन और 1 चम्मच तेल (मोयन) डालें और अच्छे से गूंथ लें। इसके बाद आटे को 15 मिनट ढककर रख दें। फिर छोटे-छोटे गोले बनाकर बेल लें और रोटी बेलने के साथ-साथ पापड़ी पर चाकू से थोड़े कट लगा दें। अब इन पापड़ियों को गरम तेल में धीमी आंच पर कुरकुरा तलें। फिर ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में रखें।
ये भी पढे़ं-Monsoon Recipe: इस मॉनसून घर पर बनाएं जयपुर की मशहूर कचौड़ी मेहमान भी पूछेंगें, होटल से मंगाई है क्या?
इसके लिए आप सर्विंग प्लेट में 1 पापड़ी रखें। अब पापड़ी पर उबले आलू और चने फैलाएं। एक चम्मच फेंटा हुआ दही डालें।
फिर हरी चटनी और इमली की चटनी डालें। स्वाद अनुसार नमक, चाट मसाला, भुना जीरा और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें।
अब ऊपर से बारीक सेव, हरा धनिया और प्याज डालें। आप चाहें तो पापड़ी के ऊपर कुछ बूंदें नींबू का रस भी डाल सकते हैं।
जैसे ही पापड़ी तैयार हो जाए, आप तुरंत परोसें ताकि पापड़ी कुरकुरी बनी रहे। आप इसे शाम के नाश्ते में या किसी खास मौके पर स्नैक्स के रूप में परोस सकते हैं। इसके साथ ही यह इतनी टेस्टी लगती है कि अगर आपने एक बार बना ली, तो आप दुबारा जरूर बनाएंगे।
ये भी पढे़ं-Healthy Breakfast Recipe: भागदौड़ भरी सुबह में भी मिलेगा हेल्दी नाश्ता, जानिए ओवरनाइट ओट्स के आसान तरीके
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in