Faridabad News: पलवल, अजित कुमार । शहर थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके चचेरे भाई पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों ने गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।घटना एक सितंबर की रात की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी और भतीजा घर से दवाई और कोल्ड ड्रिंक लेने दुकान पर गए थे। वहां मौजूद कुछ युवकों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब भतीजे ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर जब शिकायतकर्ता मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शिकायत में कैंप निवासी प्रथम गुलाटी और करण चावला सहित 10-15 अन्य लड़कों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस जांच अधिकारी नवीन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play