Rashmi Singh
Date: 02-10-26 10:51
Gandhi Jayanti 2026: देशभर में आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई जा रही है. गांधी जयंती के मौके पर नई दिल्ली स्थित राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए देश के कई बड़े नेता पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी को नमन किया. इसके बाद राजघाट पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रार्थना की और गांधी के सत्य व अहिंसा के संदेश को याद किया.
वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर बापू को नमन किया. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और गांधी जयंती के मौके पर उनके योगदान को याद किया.
ये भी पढ़ें- Mahatma Gandhi Jayanti: बापू की जयंती पर राजघाट पर प्रार्थना सभा का आयोजन, PM Modi होंगे शामिल
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें