—विज्ञापन—
Ganesh Jayanti 2026 Today Shubh Muhurat, Puja Vidhi & Chandrodaya Ka Samay: आज 22 जनवरी 2026, गुरुवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को देशभर में भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में गणेश जयंती का पर्व मनाया जा रहा है, जिसे माघी गणेश चतुर्थी, माघ विनायक चतुर्थी और गौरी गणेश चतुर्थी आदि के नामों से भी जाना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में इसी तिथि पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था. इसलिए हर साल इस दिन गणेश जयंती का पर्व मनाया जाता है. इस पावन दिन व्रत रखने और भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में आ रहे तमाम संकट दूर होते हैं.
हालांकि, गणेश जयंती पर चंद्र का दर्शन करना वर्जित है, अन्यथा व्यक्ति पर चोरी व बेईमानी का झूठा आरोप लगता है. चलिए जानते हैं गणेश जयंती पर क्यों चांद को नहीं देखना चाहिए. साथ ही आपको गणेश जयंती की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और चांद निकलने के सही समय के बारे में पता चलेगा.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 January 2026: आज है माघ गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन और गणेश जयंती, जानें शुभ-अशुभ समय
पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार गणेश जी अपनी सवारी चूहे पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. तभी चंद्रमा ने उनके भारी शरीर और उनकी सवारी चूहे का मजाक उड़ाया. ये देखकर गणेश जी को गुस्सा आया और उन्होंने चंद्रमा को श्राप दिया कि जो भी चतुर्थी तिथि पर तुम्हें देखेगा या तुम्हारी पूजा करेगा, उस पर चोरी व बेईमानी का झूठा आरोप लगेगा. इसी वजह से चतुर्थी तिथि पर चांद देखना वर्जित है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in