Gangapar News: पंप नहर पकरी सेवार की मोटर में आई तकनीकी खराबी के चलते सिंचाई का पानी 25 क्यूसिक की जगह दस क्यूसिक छोड़ा जा रहा है, जिससे नहर से संबधित किसानों को धान के पौध की रोपाई करने के लिए रतजगा करना पड़ रहा है। पानी के चक्कर में किसानों में आपसी तू-तू, मैं-मैं हो रही है।
सेवार गांव के सरस चन्द्र दुबे ने बताया कि सिंचाई का पानी किसानों को भरपूर देने के लिए दो पंप मशीने हैं, इन दोनों पंप मशीनों की बैरिंग खराब हो गई थी, जिसकी मरम्मत के लिए शहर लघुडाल नहर यांत्रिक शाखा भेजा गया था, वहां से छोटी पंप नहर का बिगड़ा सामान तो मरम्मत के बाद साइड पर पहुंच गया, लेकिन 15 क्यूसिक पंप नहर का सामान अभी तक नहीं पहुंच सका है, जिससे बड़ी मशीन नहीं चलाई जा सकी। किसान आंनद कुमार ने बताया कि छिटपुट हुई बारिश किसी काम की नहीं रही, अभी तक ऐसी बरसात नहीं हो सकी, जिससे किसान अपने खेतों में धान की पौध लगवा सके।
शंभूचक गांव के किसान राजबहादुर सिंह, शिव बहादुर सिंह, सुरेन्द्र सिंह सहित कई ने बताया कि पंप मशीन का संचालन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है, जिससे शंभूचक गांव तक पानी नहीं पहुंच सका है। कुछ इसी तरह की हालत दुबेपुर गांव के किसानों की है, जहां के किसान धान की रोपाई करने के लिए प्राईवेट नलकूपों का चक्कर काट रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play