Feedback
पेरू के एंडीज क्षेत्र में आए 5.5 तीव्रता के भूकंप से भारी नुकसान हुआ है. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए. बड़ी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद 300 से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा. प्रशासन का कहना है कि प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है. फिलहाल लापता लोगों की सही संख्या सामने नहीं आई है.
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप शनिवार रात स्थानीय समयानुसार 9 बजकर 24 मिनट पर आया था. इसका केंद्र हुआंकायो प्रांत के सिकाया शहर से करीब 2 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण में था. जिसका झटका जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया. कम गहराई होने की वजह से आसपास के इलाकों में इसका असर ज्यादा महसूस किया गया.
कई इमारतें क्षतिग्रस्त, लोग घर छोड़ने को मजबूर
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भूकंप के बाद कई इमारतें ढह गईं, जबकि अनेक मकानों में बड़ी दरारें आ गईं. स्थानीय चर्च और कॉन्वेंट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. सबसे ज्यादा असर चोंगो बाजो कृषि क्षेत्र में देखा गया, जहां कई परिवारों को अपने टूटे हुए घरों के बाहर कंबल ओढ़कर रात बितानी पड़ी. स्थानीय मीडिया की तस्वीरों में मलबे के नीचे दबे जानवर भी दिखाई दिए.
भूकंप के बाद कई इमारतें ढहने से अनेक मकानों में बड़ी दरारें आ गई हैं, जिसके चलते स्थानीय चर्च के साथ ही पुराना कॉन्वेंट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है. इस पूरी तबाही का सबसे ज्यादा असर चोंगो बाजो कृषि क्षेत्र में देखा गया है, जहां कई परिवारों को अपने टूटे हुए घरों के बाहर कंबल ओढ़कर रात बितानी पड़ी. हालात इतने खराब हैं कि स्थानीय मीडिया की तस्वीरों में मलबे के नीचे दबे जानवर भी साफ दिखाई दे रहे हैं.
भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है पेरू
पेरू दुनिया के उस इलाके में स्थित है, जिसे ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है. इसी वजह से यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं. साल 2007 में भी पिस्को प्रांत में 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें करीब 600 लोगों की मौत हुई थी. यही कारण है कि देश में भूकंप को लेकर हमेशा सतर्कता बरती जाती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू