Ghatsila News: बहरागोड़ा। रविवार को बहरागोड़ा स्थित आदिवासी कला संस्कृति भवन परिसर में सरना समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इसमें बहरागोड़ा सरना समिति के संरक्षक प्रोफेसर श्यामसुंदर मुर्मू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय तरीके से मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का आयोजन पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक भव्य एवं आकर्षक होगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया। इसमें शुभदा सोरेन को अध्यक्ष तथा राजेश कुमार मुर्मू को सचिव बनाया गया।
उपाध्यक्ष के रूप में बाबलू मंडी, लखीराम सोरेन, चैतन मंडी एवं राजेश टुडू को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सह सचिव के रूप में प्रेम मुंडा, जवाहरलाल मुर्मू, राहुल मुंडा,अजय मुंडा एवं पितांबर हांसदा को शामिल किया गया। जगन्नाथ बेसरा को कोषाध्यक्ष तथा प्रेम मुर्मू एवं उत्तम मुंडा को उप-कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही एक सलाहकार समिति का भी गठन किया गया, जिसमें प्रोफेसर श्यामसुंदर मुर्मू, कृष्णा मुंडा, प्रोफेसर राजेश समीर कश्यप, प्रोफेसर खुदीराम मुर्मू, टीकाराम मंडी, रमेश सिंह मुंडा, रविचंद्र मंडी, नलिन मुंडा, पंसारी हांसदा, ललित मंडी, बुधीराम सिंह मुंडा, गुरुचरण मंडी, शास्त्री हेंब्रम, सत्यवान मुंडा, परमेश्वर हेंब्रम, बोडरम सिंह मुंडा, बिधान चंद्र मंडी, मंगल मुर्मू एवं सुधीर कुमार मुंडा सहित कई वरिष्ठ समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों को शामिल किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आसाम, नई दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से विशिष्ट अतिथियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play