Ghaziabad News: गाजियाबाद की गौर होम्स सोसाइटी में 7वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, बुरी तरह क्षतिग्रस्त – Zee News

Ghaziabad News: गाजियाबाद की गौर होम्स सोसाइटी के टावर ए-1 की लिफ्ट अचानक तेज आवाज के साथ 7 वीं मंजिल से भरभराकर नीचे गिर गई, जिससे लिफ्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि हादसे के समय लिफ्ट में कोई सवार नहीं था
Trending Photos
Ghaziabad News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में गौर होम्स सोसाइटी में बुधवार शाम को एक गंभीर घटना घटित हुई. जहां टावर ए-1 की लिफ्ट अचानक तेज आवाज के साथ 7 वीं मंजिल से भरभराकर नीचे गिर गई, जिससे लिफ्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि हादसे के समय लिफ्ट में कोई सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. 

हालांकि, इस लिफ्ट के साथ पहले भी कई घटनाएं घट चुकी हैं. इसी लिफ्ट में सुबह एक युवती, जो 11वीं मंजिल पर रहती है, आधे घंटे तक फंसी रही थी. सीमा भल्ला की बेटी इशिका भल्ला कॉलेज जाने के लिए लिफ्ट में आई थी, लेकिन पांचवीं मंजिल पर लिफ्ट फंस गई. मोबाइल में नेटवर्क न होने के कारण वह मदद भी नहीं मांग सकी. 

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में RWA के प्रति नाराजगी बढ़ गई है. लोग कह रहे हैं कि लिफ्ट लगातार खराब हो रही थी, लेकिन इसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया. सोसाइटी की निवासी  शालू पांडे ने बताया कि उनके बेटे ने भी उसी लिफ्ट में था और कुछ देर बाद ही लिफ्ट गिरने की आवाज आई. 

यह पहली बार नहीं है जब इस लिफ्ट में समस्या आई है. दो दिन पहले भी एक महिला और उसके बच्चे को लिफ्ट में काफी देर तक फंसे रहना पड़ा था. स्थानीय लोगों ने काफी मेहनत के बाद उन्हें बाहर निकाला था. इस प्रकार की घटनाओं ने सोसाइटी में रहने वालों के बीच चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है. 
गौर होम्स सोसाइटी में कुल आठ टॉवर हैं, जिनमें 16 लिफ्टें लगी हुई हैं. लेकिन लिफ्टों का रखरखाव ठीक से नहीं होने के कारण अक्सर लिफ्टें खराब होती रहती हैं. लोगों का कहना है कि ऐसे में हर दूसरे दिन लिफ्ट अटकने की घटनाएं सामने आती हैं, जो सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है. 
ये भी पढ़ें: Ghaziabad News: ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला पहलवान, ससुर पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News