Ghaziabad News: गाजियाबाद में नीति खंड चौकी के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग – Times Now Navbharat

शहर
गाजियाबाद की बिल्डिंग में लगी भीषण आग
Ghaziabad News: दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख शहर गाजियाबाद के नीति खंड-2 (Niti Khand 2) में आज यानी मंगलवार 5 मई को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तीन मंजिला एक इमारत में भीषण आग लग गई। यह बिल्डिंग नीति खंड-2 में प्लॉट नंबर 495 में बनी है। हालांकि, अभी तक हताहतों के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन आग ने विक्राल रूप ले लिया और बिल्डिंग से उठता काला धुंआ दूर तक देखा जा सकता है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार बेसमेंट में कर्मचारी के घर सिलेंडर से लगी आग ने इतना विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। गर्मियों में आग लगने की कई घटनाएं देशभर में अक्सर सामने आती रहती हैं, जिससे काफी जानमाल का नुकसान होता है।
ये भी पढ़ें – West Bengal Assembly Election Result: लंबे समय से चर्चा में रहे चिकन नेक की सीटों पर किसे मिली जीत
बता दें कि इससे पहले बुधवार 29 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद की ही एक आठ मंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई थी। गाजियाबाद में इंदिरापुरम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ‘गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी’ में सुबह के समय अचानक आग भड़क गई थी। आठवीं मंजिल पर लगी आग ने देखते ही देखते तेजी से फैलते हुए विकराल रूप धारण कर लिया।
ये भी पढ़ें – Amit Shah की भविष्यवाणी हुई साकार, अब अंग-बंग-कलिंग में भाजपा सरकार
बुधवार सुबह लगी उस आग से पूरी सोसायटी और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैली और 7-8 फ्लैट इसकी चपेट में आ गए। अचंभे की बात है कि सोसाइटी में ऐसी आग से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं थे। दमकल विभाग ने मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट में बताया है कि सोसायटी में अतिक्रमण के कारण आग बुझाने में परेशानी हुई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी और देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News