Ghazipur News: अधिशासी अभियंता और जेई ने किया निरीक्षण – Hindustan

Ghazipur News: गाजीपुर (भांवरकोल) । गंगा का जलस्तर बढ़ने से तट की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह एलर्ट है। बुधवार को देवकली पंप नहर प्रथम खंड के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद चौधरी अपने विभागीय जेई विवेक कुमार चौरसिया तथा कुछ ग्रामीणों के साथ नाव में बैठकर शेरपुर, सेमरा तथा बच्छल का पूरा सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद चौधरी अपने अधिनस्थ जेई विवेक कुमार चौरसिया तथा ग्रामीण अशोक राय के साथ नाव पर बैठकर श्मशान घाट शेरपुर, नब्बे ,छानबे तथा बच्छल का पुरा सहित विभिन्न स्थान पर गंगा तट का निरीक्षण किया। बाहरी पानी गिरने के कारण नब्बे में बोल्डर पीचिंग के कुछ पत्थर खिसकने को लेकर अधिशासी अभियंता ने कहा कि पानी कम होने पर उसे सही कर दिया जाएगा।
अधिशासी अभियंता श्री चौधरी ने कहा कि गंगा का जलस्तर कम होने पर बच्छल का पूरा के पास गंगा किनारे की परियोजना बनाकर शासन को भेजी जाएगी और शासन से स्वीकृति मिलने के बाद यहां भी बोल्डर पिचिंग का कार्य करा दिया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News