लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी नई Tata Nexon, डिजाइन में बड़े बदलाव, नए फीचर्स से लैस होगा केबिन – Hindustan

टाटा नेक्सॉन अपने सेगमेंट में सबसे पॉप्युलर SUVs में से एक है। 2017 में पहली बार लॉन्च होने के बाद से अब तक इसमें बड़े फेसलिफ्ट और कई फीचर अपडेट किए जा चुके हैं। अब टाटा मोटर्स इसका नेक्स्ट-जेनरेशन वर्जन लाने की तैयारी में लगी है। नई टाटा नेक्सॉन एसयूवी को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इसकी रोड टेस्टिंग भी शुरू कर दी है और हाल ही में इसका एक क्लियर वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को Motoring World ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। टेस्टिंग के दौरान नेक्सॉन को महाराष्ट्र में एक एक्सप्रेसवे पर देखा गया है। वीडियो में एक दूसरी कार टेस्ट म्यूल को ओवरटेक करने के बाद उसके साथ चलती नजर आती है।

नई नेक्सॉन को कंपनी के अंदर Garud कोडनेम दिया गया है। वीडियो में एसयूवी पूरी तरह से कैमोफ्लाज्ड नजर आ रही है और इसीलिए इसके डिजाइन की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसका ओवरऑल सिल्हूट मौजूदा नेक्सॉन जैसा ही दिखाई देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा नई नेक्सॉन में ATLAS प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है। मौजूदा मॉडल पुराने X1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जबकि ATLAS प्लेटफॉर्म 3.7 मीटर से 4.6 मीटर लंबाई वाली कारों के लिए तैयार किया गया है। इसकी खासियत यह है कि इसी प्लेटफॉर्म पर ICE और EV दोनों मॉडल तैयार किए जा सकते हैं।

नई नेक्सॉन के फ्रंट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एसयूवी को ज्यादा ऊंचा और बॉक्सी फ्रंट डिजाइन मिलने की उम्मीद है, जिससे इसका लुक टाटा की बाकी बड़ी एसयूवी जैसा हो सकता है। टेस्ट म्यूल में LED DRLs और स्प्लिट-हेडलैंप सेटअप दिखाई दे रहा है। फ्रंट ग्रिल के डिजाइन में भी बड़े बदलाव की उम्मीद है। न्यू जेनरेशन होने के कारण नेक्सॉन के डाइमेंशन में भी बदलाव हो सकते हैं। टाटा के सामने चुनौती इसे 4 मीटर से कम लंबाई में रखते हुए केबिन में ज्यादा जगह देने की होगी।

साइड प्रोफाइल में नई विंडो लाइन नजर आ रही है और रियर विंडो मौजूदा मॉडल से बड़ी लगती है। इसमें नए अलॉय व्हील भी देखने को मिले हैं। पीछे रूफ थोड़ा स्लोपिंग है, जो इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉयलर से जुड़ता है। रियर विंडशील्ड और टेलगेट का डिजाइन भी बदलेगा। प्रोडक्शन मॉडल में नए LED टेललैंप भी मिलने की उम्मीद है।

केबिन में भी बड़े बदलाव किए जाने की उम्मीद है। नई नेक्सॉन में बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नए टाटा स्टीयरिंग व्हील के साथ ज्यादा प्रैक्टिकल फिजिकल बटन मिल सकते हैं। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदरेट सीट्स, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, रियर AC वेंट्स, Level 2 ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

पावरट्रेन की बात करें, तो टाटा नई नेक्सॉन में मौजूदा 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन को ऑफर करना कंटिन्यू रख सकती है। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। CNG मॉडल में भी टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि टाटा मोटर्स CNG टैंक के लिए अंडरबॉडी टैंक का इस्तेमाल करेगी या मौजूदा ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी को ही ऑफर करती रहेगी।

(Main Image Credit: Automotive Zone)

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News