Ghazipur News: एक छत के नीचे किसानों को मिलेंगी कृषि संबंधी सुविधाएं – Hindustan

Ghazipur News: गाजीपुर(रेवतीपुर)। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय परिसर में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुद्देशीय दो मंजिला कृषि कल्याण केंद्र भवन एक वर्ष बाद बनकर तैयार हो गया है। अब भवन को सुविधाओं से लैस करने का कार्य शेष है। अधिकारियों के मुताबिक अगले एक माह में केंद्र को शुरू कर दिया जाएगा। केंद्र के चालू होने के बाद किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी, उन्नत बीज, खाद, आधुनिक कृषि यंत्र और विशेषज्ञों से परामर्श के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। यहां एक ही छत के नीचे कृषि संबंधी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। अधिकारियों के अनुसार 25×25 मीटर क्षेत्रफल में बने इस दो मंजिला भवन में मल्टीपर्पज हॉल, तीन-चार कमरे, भंडारण गोदाम, प्रतीक्षालय, बाथरूम, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाएं हैं।
परियोजना का प्रस्ताव तीन वर्ष पूर्व शासन को भेजा गया था, जिसे करीब डेढ़ वर्ष पहले स्वीकृति मिली। कृषि विभाग के अनुसार ब्लाक में 20 हजार से अधिक पंजीकृत किसान करीब 24 हजार हेक्टेयर भूमि पर खेती करते हैं। एडीओ कृषि सोहन कुमार पटेल ने बताया कि भवन तैयार है और सुविधाएं पूरी होने के बाद जल्द केंद्र शुरू होगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News