Ghazipur News: संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस की होगी तैनाती – Hindustan

Ghazipur News: रेवतीपुर (गाजीपुर)। आगामी श्रावण मास के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, मंदिर समितियों के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कांवड़ यात्रा, जलाभिषेक, सोमवार के विशेष पूजन और शिव मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने कहा कि सभी धार्मिक कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है।
इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और नियमित गश्त की जाएगी।उन्होंने मंदिर समितियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। साथ ही पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और लाउडस्पीकर के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि श्रावण मास के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश राय, संपूर्णानंद चौहान, गोपाल राय, चंद्रजीत यादव, पप्पू उपाध्याय, जयशंकर राय, रंग बहादुर गुप्ता, नंदन राय, टनमन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News