Ghumla News: डुमरी प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय गुरु गोष्ठी में स्कूलों की व्यवस्था और शैक्षणिक कार्यों को लेकर शिक्षकों को कई कड़े निर्देश दिए गए। बीपीओ तपेश्वर साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति दर्ज करने के साथ ई-कल्याण पोर्टल पर शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन व अप्रूवल कराने को कहा गया। एमडीएम से संबंधित एसएमएस कार्य भी समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया।बीआरपी राकेश कुमार मेहता ने गुरुजी ऐप पर सिलेबस अपलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही प्रशस्त ऐप के माध्यम से विद्यार्थियों की स्कैनिंग कर रिपोर्ट एचएम की आईडी पर भेजने के बारे में बताया।
बैठक में विद्यालयों से जुड़े अन्य जरूरी बिंदुओं पर भी चर्चा हुई और कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।इस दौरान शिक्षकों की सहमति से शिक्षक प्रतिनिधि का चयन भी किया गया। स्मिता तिर्की और मो. यूनुस अंसारी को सर्वसम्मति से शिक्षक प्रतिनिधि चुना गया। बैठक में पिरामल के प्रमोद जायसवाल समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play