मुख्य बातें
Gold Price Today: आज 24 अगस्त को सोने के भाव में तेजी रही। सोने का भाव 109 रुपये चढ़ा है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,63,380 रुपये पर है। सोने के भाव में लगातार तेजी आ रही है। देश में 22 कैरेट सोने का रेट 1,49,660 रुपये पर है। बीते एक हफ्ते में सोने का दाम 8000 रुपये चढ़ा है। पिछले शुक्रवार को सोने का भाव 1.62 लाख रुपये पर बंद हुआ था। अगर आप भी सोने के गहने खरीदने या निवेश का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आज गोल्ड रेट क्या रहा।
देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,63,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,49,660 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 95 रुपये बढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,49,520 रुपये रहा।
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,501 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने में 103 रुपये की तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड रेट यहां 1,49,750 रुपये रहा।
यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,63,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 104 रुपये बढ़ा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,49,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
सोने की कीमतों में तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट है। डॉलर कमजोर होने पर दूसरे देशों के निवेशकों के लिए सोना सस्ता पड़ता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है। वहीं, बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न घटने पर निवेशक सोने जैसे सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2 फीसदी की गिरावट भी देखने को मिली है। इसके साथ ही अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और नए प्रतिबंधों की आशंका ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ाई है। ऐसे माहौल में निवेशक जोखिम वाली एसेट्स से पैसा निकालकर सोने में निवेश बढ़ाते हैं।
अब बाजार की नजर अमेरिका के जुलाई PCE महंगाई आंकड़ों पर है, जो 26 अगस्त को जारी होंगे। इसके अलावा फेड चेयर केविन वार्श के बयान से ब्याज दरों को लेकर आगे की दिशा का संकेत मिल सकता है। अगर ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ती है, तो सोने को और सपोर्ट मिल सकता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play