Rashmi Singh
Date: 26-10-26 12:51
Gold-Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. लगातार ऊंचे स्तर पर बने ब्रेंट क्रूड के दाम का असर दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ सकता है. वहीं, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट से खरीदारों को राहत मिली है. दिवाली, धनतेरस और शादी के सीजन को देखते हुए कीमती धातुओं के दाम में कमी लोगों के लिए राहत की खबर है. बाजार विशेषज्ञ आकाश जिंदल ने कच्चे तेल की कीमतों और सोने-चांदी के भाव को लेकर अपनी राय रखी.
मार्केट एक्सपर्ट आकाश जिंदल के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड की कीमतों में लगातार तेजी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में पहले भी तेज उछाल देखने को मिला था, लेकिन उस दौरान कीमतें कुछ समय बाद नीचे आ गई थीं. मौजूदा स्थिति में कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ने की आशंका है.
ये भी पढ़ें- Haryana Diary: चंडीगढ़ में लोक मंथन कार्यक्रम, CM Saini ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें