Meerut News: मेरठ। रक्षा मंत्रालय में वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी रहे शाहजहांपुर (उ.प्र.) निवासी प्रकाश चंद्र द्वारा लिखित पुस्तक ‘राजभाषा का तकनीकी समन्वय’ का लोकार्पण मां शारदे भवन में उत्कर्ष प्रकाशन द्वारा संपन्न हुआ। वरिष्ठ साहित्यकार वीरेश त्यागी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और मुख्य अतिथि के रूप में रूप में मवाना गन्ना मिल के पूर्व डायरेक्टर राजेंद्र काकरान रहे। लेखक को राष्ट्रीय हिंदी गौरव सम्मान 2026 देकर सम्मानित किया गया। लेखक ने बताया कि यह एक बहुपयोगी पुस्तक है जिसमें हाइपरलिंक और क्यूआर कोड देकर इसे पाठकों के लिए डिजिटल बना दिया गया है यानी कि कोई भी पाठक अपने मोबाइल पर क्यूआर कोड को स्कैन करके पुस्तक को अपने मोबाइल पर सीधे पढ़कर राजभाषा की जानकारी ले सकता है।
विरेश त्यागी ने कहा तकनीकी दृष्टि से यह पुस्तक बहुत सार्थक सिद्ध होने वाली है।इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के सचिव वी के कौशिक, समाजसेवी गुरमीत साहनी, प्रेम कुमार, बिजेंदर, प्रकाशक हेमंत शर्मा, एके शर्मा एड., नितिन शर्मा, प्रीति शर्मा और नीतिका रानी हिमांशी राय आदि उपस्थित रहे। प्रकाशक ने बताया कि यह पुस्तक सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आधे मूल्य पर उपलब्ध रहेगी ताकि राजभाषा का अधिक से अधिक प्रचार किया जा सके।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play