Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बेतियाहाता दक्षिणी वार्ड में मुंशी प्रेमचंद पार्क के पास खुले नाले में गिरे निराश्रित गोवंश का रविवार की रात 2.10 बजे नगर निगम की काऊ कैचिंग टीम ने रेस्क्यू किया। तकरीबन 30 मिनट चले आपरेशन में निराश्रित गोवंश को सुरक्षित निकाल लिया गया। रविवार की रात 1.50 बजे के करीब डॉयल 112 नम्बर की टीम गश्त पर थी। निराश्रित गोवंश की आवाज सुन कर उन्होंने नगर निगम को सूचना दी। जहां से पशु कल्याण अधिकारी डॉ रोबिन चंद्रा का नम्बर मिला। डॉ रोबिन चंद्रा कॉल मिलते ही सक्रिय हुए और काउ कैचिंग टीम के दीपक यादव और रमेश मौके पर पहुंच गए।
रेस्क्यू के प्रयास शुरू हुए लेकिन नाला गहरा होने के कारण टीम को सफलता नहीं मिली। उसके बाद मौके पर हाइड्रा बुलाया गया जिसकी मदद से नाला में उतर कैचिंग टीम के सदस्यों ने निराश्रित गोवंश को बाधा और उसके बाहर निकाला। कुछ देर के प्रयास के बाद निराश्रित गोवंश खड़ा हो गया। लेकिन पूरी कोशिशों के बीच नगर निगम के खुले नालों पर स्लैब लगाने के दावों पर चर्चा होती रही। पिछले दो माह नाला में गोवंश के गिरने की 25 से ज्यादा हादसें हो चुके हैं।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play