Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विश्व का सबसे लम्बा तिरंगा समिति के केंद्रीय संयोजक एवं युवा लेखक रघुबंश हिन्दू की पांचवीं पुस्तक ‘संघर्षगाथा’ का विमोचन गुरुद्वारा जटाशंकर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु ग्रन्थ साहिब के समक्ष मत्था टेककर एवं गुरु वाणी के कीर्तन से हुई।
इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने रघुबंश हिन्दू को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया और उनके साहित्यिक व राष्ट्रहित के कार्यों की सराहना की। विमोचन समारोह में गुरुद्वारा प्रमुख सरदार जसपाल सिंह ने कहा कि ‘संघर्षगाथा’ समाज के लिए एक प्रेरणादायी कृति है। पुस्तक में विश्व के महान व्यक्तित्वों के संघर्ष, त्याग, अनुशासन और सफलता की जीवन-यात्राओं का सरल एवं प्रेरक संकलन किया गया है। वहीं, लेखक रघुबंश हिन्दू ने कहा कि उनकी यह पांचवीं पुस्तक युवाओं को संघर्ष के महत्व से परिचित कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
उन्होंने बताया कि पुस्तक में इतिहास, विज्ञान, खेल, विश्व कीर्तिमान तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विश्वविख्यात व्यक्तित्वों की प्रेरक जीवन-गाथाओं का संकलन किया गया है। साथ ही गोरखपुर की धरती से प्रारम्भ हुए विश्व के सबसे लम्बे तिरंगे के अभियान तथा उससे जुड़े पांच विश्व रिकॉर्ड की प्रेरक यात्रा को भी पुस्तक में स्थान दिया गया है।
कार्यक्रम में सरदार जसपाल सिंह,रघुबंश हिन्दू राजेंद्र सिंह, एडवोकेट मनीष कुमार मिश्रा, आदित्य दूबे, वैद्य सुरेंद्र प्रसाद तिवारी, दिलीप साही, राम अवतार निषाद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play