Gorakhpur News: गोरखपुर।राजीव दत्त पाण्डेय नगर निगम क्षेत्र की संपत्तियों का सही और अद्यतन रिकार्ड तैयार करने के लिए भारत सरकार के नक्शा पायलट प्रोजेक्ट के तहत चल रहे सर्वेक्षण में संपत्ति से जुड़े अभिलेख महत्वपूर्ण होंगे। लेकिन सर्वेक्षण टीम के पहुंचने पर संपत्ति स्वामी, स्वामित्व, क्षेत्रफल और संपत्ति की पहचान से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने में आनाकानी कर रहे हैं। जबकि अभिलेखों में दर्ज जानकारी का मौके पर संपत्ति से मिलान करने के बाद उसका विवरण डिजिटल रिकार्ड में दर्ज होगा। उसी के आधार पर प्रापर्टी कार्ड (प्रो-कार्ड) जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी。
परियोजना के पहले चरण में नगर निगम के 41 वार्डों में संपत्तियों का सर्वे होना है। वर्तमान में 26 वार्डों के सर्वेक्षण में 26 टीमें जुटी हैं। प्रत्येक टीम में नगर निगम और राजस्व विभाग का एक-एक कर्मचारी और दो सर्वेयर शामिल हैं। सर्वेयर शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए रोवर की मदद से संपत्तियों के क्षेत्रफल और सीमाओं के निर्देशांकों का मिलान कर रहे हैं। साथ ही भवन की रजिस्ट्री, गृहकर और बिजली बिल की रसीद और आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि दस्तावेजों को अपलोड किया जा रहा है। सर्वे के बाद संपत्ति मालिकों की आपत्तियों का निस्तारण कर प्रॉपर्टी कार्ड (प्रो-कार्ड) जारी किए जाएंगे।
निगम के अधिकारियों के अनुसार संपत्ति स्वामी को ऐसा अभिलेख उपलब्ध कराना होगा, जिसमें संपत्ति के स्वामित्व और क्षेत्रफल की जानकारी दर्ज हो। इसमें रजिस्ट्री की प्रति, नामांतरण संबंधी दस्तावेज या अन्य स्वामित्व अभिलेख शामिल हो सकते हैं। उपलब्ध होने पर गृहकर और बिजली बिल की रसीद भी दिखानी होगी। इन दस्तावेजों से प्राप्त विवरण का मौके पर सर्वे की जा रही संपत्ति से मिलान किया जाएगा।
सर्वेक्षण के लिए संपत्ति स्वामी को आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान-पत्र और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना होगा। रिकार्ड तैयार करने के लिए संपत्ति की दो से तीन फोटो भी ली जाएंगी। इसमें संपत्ति स्वामी की मौजूदगी भी दर्ज की जाएगी। यदि स्वामी मौके पर उपलब्ध नहीं है तो उसके बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति की फोटो रिकार्ड में शामिल होगी।
सर्वेक्षण पूरा होने के बाद संपत्ति स्वामियों को दर्ज विवरण के संबंध में दावा या आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद संपत्तियों के प्रापर्टी कार्ड जारी किए जाएंगे। अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव ने संपत्ति स्वामियों से अपील की है कि सर्वेक्षण टीम के पहुंचने पर रजिस्ट्री, नामांतरण समेत स्वामित्व संबंधी अभिलेख, गृहकर व बिजली बिल तथा पहचान-पत्र तैयार रखें। इससे संपत्ति का विवरण सरकारी रिकार्ड में सही तरीके से दर्ज करने में मदद मिलेगी।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play