Gorakhpur News: पीपीगंज में चार मतदान केंद्रों का हुआ पुनर्निर्धारण – Hindustan

Gorakhpur News: पीपीगज हिंदुस्तान संवाद। नगर पंचायत पीपीगंज में मतदान केंद्रों के स्थानांतरण के कारण लंबे समय से परेशान हो रहे वार्ड संख्या 6, 9, 17, 18 और 19 के मतदाताओं को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। कर्मचारियों की त्रुटि के कारण चार मतदान केंद्रों के बूथों का आपसी स्थानांतरण गलत तरीके से हो जाने से इन वार्डों के मतदाताओं को पिछले कई चुनावों से मतदान के लिए काफी दूर जाना पड़ता था। समस्या की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा के सहयोग से सभासद जावेद और भाजपा नेता राकेश चौधरी ने उपजिलाधिकारी कैंपियरगंज आलोक रंजन से मुलाकात कर समस्या के त्वरित समाधान की मांग की।

इस बदलाव के बाद अब संबंधित वार्डों के मतदाताओं को मतदान करने के लिए दूर स्थित बूथों पर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर ही मतदान की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी आलोक रंजन ने यह भी बताया कि पुनर्निर्धारण के दौरान एक परिवार के जिन मतदाताओं के नाम दो से तीन अलग अलग बूथों पर दर्ज थे उन्हें भी अब एक ही बूथ पर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद यदि किसी मतदाता को मतदाता सूची या बूथ से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकता है। चारों बूथों के पुनर्निर्धारण से क्षेत्र के मतदाताओं में खुशी है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News