Gorakhpur News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करने का आरोप – Hindustan

Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा, हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती का फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। मामले में पीड़िता की मां ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ पीपीगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के मुताबिक, गांव के तीन युवक पिछले कुछ समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहे हैं। युवक किसी बात को लेकर युवती का फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं।
युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामले की जानकारी पर पीपीगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News