भारत-कंबोडिया के बीच बीआईटी वार्ता पूरी, व्यापार और आर्थिक संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार – Jagran

भारत और कंबोडिया ने द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) के लिए वार्ता पूरी कर ली है और जल्द ही इस पर हस्ताक्षर करने पर सहमत हुए हैं।
भारत-कंबोडिया के बीच बीआईटी वार्ता पूरी।

भारत-कंबोडिया ने द्विपक्षीय निवेश संधि वार्ता पूरी की।
जल्द ही बीआईटी पर हस्ताक्षर करने पर सहमति बनी।
निवेश प्रोत्साहन, आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और कंबोडिया ने कंबोडिया ने द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) के लिए वार्ता पूरी कर ली है। वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि दोनों पक्षों ने जल्द बीआइटी पर हस्ताक्षर करने पर सहमति जताई है।
मंत्रालय ने बताया कि कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में दोनों देशों के व्यापार और निवेश पर संयुक्त कार्यसमूह की बैठक के दौरान आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कृषि, रंग, बैंकिंग और बीमा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय निवेश संधि वार्ता के पूर्ण होने का स्वागत किया है। यह संधि द्विपक्षीय निवेशों की सुरक्षा और प्रोत्साहन करेगी। बैठक में व्यापार में विविधता लाने के तरीकों पर विचार किया गया। इसमें पारंपरिक चिकित्सा, ई-गवर्नेंस, भारतीय औषधि संहिता की मान्यता और व्यापार सांख्यिकी का सामंजस्य शामिल है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News