शहर
गुजरात के साबरकांठा दर्दनाक सड़क हादसा
Sabarkantha Road Accident: गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर में जावनगढ़ पाटिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक निजी बस ने पीछे से इको कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार कई लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायलों को तुरंत उपचार के लिए गांभोई और हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही गांभोई पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही हाईवे पर ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए व्यवस्था की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि श्यामलाजी-हिम्मतनगर नेशनल हाईवे पर बने एक अवैध कट के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। यह कट एक खतरनाक मोड़ के पास बनाया गया था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बैरिकेड लगाकर इस अवैध कट को बंद कर दिया है।
(खबर अपडेट की जा रही है)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम… और देखें