Gujarat Rains: सड़कें डूबीं, घरों में पानी, जगह-जगह फंसी गाड़ियां… मूसलाधार बारिश ने बदल दी गुजरात की 'सूरत' – आज तक

Feedback
गुजरात में मॉनसून का कहर टूटा है. सूरत समेत राज्य के 26 जिलों में भारी बारिश से हालात बिगड़े हैं. आज भी तीन जिलों में रेड अलर्ट है यानी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि सूरत के साथ-साथ गुजरात के अन्य हिस्सों में अभी राहत मिलने वाली नहीं है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है.
सूरत में लगातार बारिश के बाद गंभीर हालात हैं. वहां कई रिहायशी इलाके पानी में डूबे हैं. सड़कों पर पानी भरा हुआ है. गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रभावित इलाकों में प्रशासन लोगों तक मदद पहुंचा रहा है. यहां धुआंधार बारिश हो रही है, ऐसी बारिश कि जिंदगी त्रस्त होने लगी है.
इस संकट काल की सबसे हाहाकारी तस्वीरें गुजरात के सूरत से आई हैं. मंगलवार शाम तक 36 घंटे में वहां करीब 400 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. यहां भारी बारिश का संकट 3 दिनों से जारी है और उसका नतीजा है कि शहर की सड़कें डूब गई हैं. घरों में पानी घुसा है. कई जगहों पर गाड़ियां फंसी हैं.
सूरत के ही थाने में करीब 3 फीट तक पानी भर गया है. हालात ऐसे हो गए कि पुलिसवाले थाने में अपना सामान समेटते नजर आए. इस संकट से निकालने के लिए रेस्क्यू टीम अपनी बोट लेकर पहुंची और पुलिसवालों तक राहत पहुंचाई.
वहीं, सूरत के सरथाना में रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है. वहां बाढ़ जैसे हालात के बीच लोग घरों में फंसे हैं. इमारत की निचली मंजिल पानी में डूब गई है. हालात ऐसे हो गए कि फंसे लोगों तक रेस्क्यू टीम को मदद सामग्री पहुंचानी पड़ी. मॉनसून के इस संकट की वजह से सूरत में दो दिन पहले ही एक इमारत की दीवार भरभरा कर सैलाब में समा गई.
सूरत के गोडादरा और मगोब को जोड़ने वाली सड़क भी पानी में डूबकर गायब हो गई. वहां हालात ऐसे हो गए कि नगरपालिका का ट्रैक्टर लोगों को मदद पहुंचाने के लिए संकट की इस घड़ी में सड़क पर उतरा.
वहीं, कड़ोदरा, कामरेज के पास हाईवे पर पानी भरा तो गाड़ियां बेदम हो गईं. सूरत सिटी में रेलवे अंडरपास में भी जलभराव हो गया था. सूरत के ज्यातातर हिस्सों में सड़कें भारी बारिश के पानी में डूबी हुई हैं. मौसम विभाग का अलर्ट है कि सूरत को अभी ऐसे हालात से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News