Gurgaon News: अरावली में भूस्खलन से सड़क पर गिरे पत्थर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल – Hindustan

Gurgaon News: – शनिवार को हुई घटना के बाद वन विभाग ने शुरू की जांच, वीकेंड पर भारी आवागमन के बीच टला बड़ा हादसा गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। अरावली की पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश के बीच भूस्खलन होने से भारी-भरकम पत्थर और मलबा मुख्य सड़क पर आ गिरे। गनीमत रही कि इस दौरान सैलानी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गए।
यह घटना शनिवार की बताई जा रही है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारी हरकत में आए हैं और मौके की जांच में जुट गए हैं। यह मामला अरावली क्षेत्र के लेपर्ड ट्रेल का है, जहां शनिवार और रविवार के दिन शहर भर से बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक कर नीचे गिर रहा है। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद अभी तक वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। वीडियो वायरल होने और स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद विभागीय टीमों को अलर्ट किया गया।
लेपर्ड ट्रेल गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए पसंदीदा वीकेंड स्पॉट है। शनिवार और रविवार को यहां कैफे, ट्रैकिंग और प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने के लिए हजारों की संख्या में युवा और परिवार पहुंचते हैं। ऐसे में वीकेंड के दिन भूस्खलन होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। यदि यह मलबा किसी वाहन पर गिरता तो जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था।
घटना की प्राथमिक जानकारी वन विभाग के पास नहीं थी। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। अधिकारियों का कहना है कि भारी बरसात के कारण मिट्टी धंसने से यह पत्थर नीचे खिसके हैं। मौके से मलबा हटाने और सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के लिए टीम भेजी गई है, ताकि पर्यटकों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
: कोट
भूस्खलन होने की सूचना नहीं है। वन गार्ड लेपर्ड ट्रेल पर तैनात है। टीम को मौके पर भेजा गया है।
– सुरेंद्र डांगी, जिला वन अधिकारी, गुरुग्राम।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News