Lucknow News: लगातार हुई बारिश ने शहर की सड़कों की हालत खराब कर दी है। नगर निगम के सर्वे में शहर की करीब 340 सड़कें क्षतिग्रस्त पाई गई हैं, जहां बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। कई इलाकों में सड़कें उखड़ चुकी हैं और वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम द्वारा कराए गए सर्वे में सामने आया है कि बारिश के कारण सबसे अधिक नुकसान गली-मोहल्लों और आंतरिक सड़कों को हुआ है। जगह-जगह गड्ढे बनने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जबकि कई स्थानों पर जलभराव के कारण सड़क और गड्ढे में अंतर करना भी मुश्किल हो गया है。
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार नगर आयुक्त निधि का बजट पूरी तरह समाप्त हो चुका है और वर्तमान में निधि की स्थिति शून्य हो गई है। ऐसे में नई सड़कें बनवाने या क्षतिग्रस्त सड़कों की व्यापक मरम्मत कराना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि पुनरीक्षित बजट में यदि नगर आयुक्त निधि के लिए अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत होती है, तभी गली-मोहल्लों की सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य बड़े स्तर पर शुरू हो सकेगा। फिलहाल केवल अत्यधिक खराब और संवेदनशील स्थानों पर अस्थायी मरम्मत कराने की योजना बनाई जा रही है।
क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण शहरवासियों को रोजाना जाम, धूल और दुर्घटना के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों के लोगों ने नगर निगम से तत्काल मरम्मत की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश समाप्त होने के बाद भी यदि जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो सड़कों की हालत और खराब हो जाएगी।
नगर निगम ने बारिश के दौरान खराब हुई सभी सड़कों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार कर ली है। अब विभागीय स्तर पर प्राथमिकता तय कर कार्ययोजना बनाई जा रही है। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि पर्याप्त बजट उपलब्ध हुए बिना 340 सड़कों की मरम्मत कराना बड़ी चुनौती साबित होगा।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play