Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में सोमवार को स्वच्छता ही स्वागत अभियान की शुरुआत कर दी है। यह विशेष अभियान 13 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरे निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। सोमवार सुबह निकाय मंत्री विपुल गोयल ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी नगर निकायों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर इस अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के कड़े निर्देश दिए। इस एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत पूरे शहर में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाकर गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जीवीपी) यानी खुले में कूड़ा फेंकने वाले स्थानों को पूरी तरह समाप्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, प्रमुख सड़कों, ग्रीन बेल्ट और पार्कों की व्यापक सफाई सुनिश्चित की जाएगी。
अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए पार्षदों, एनजीओ, आरडब्ल्यूए और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ वार्ड को नगर निगम स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल एक सप्ताह तक सफाई करना नहीं, बल्कि स्वच्छता को एक जनआंदोलन का स्वरूप देना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने में निगम का सहयोग करें, क्योंकि जनसहयोग से ही गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play