Gurugram: गुरुग्राम के होटल में अचानक लिफ्ट अचानक चौथी मंजिल से गिर गई. इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला को फ्रैक्चर और अन्य को गंभीर चोटें आईं हैं.
Trending Photos
Gurugram News: गुरुग्राम के पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड स्थित एक होटल एक मामला सामने आया है., जहां जैन सुइट होटल में एक लिफ्ट अचानक चौथी मंजिल से गिर गई, जिससे उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना उस समय हुई जब एक दंपति अपने दोस्तों से मिलने होटल पहुंचे थे. वापस लौटते समय जब सभी लोग लिफ्ट में सवार होकर नीचे आ रहे थे, तभी लिफ्ट तीसरी मंजिल पर रुकने के बाद अचानक तेज आवाज के साथ सीधे बेसमेंट में जा गिरी. हादसे में दंपति समेत उनके 3 दोस्त बुरी तरह घायल हो गए. सभी को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला को फ्रैक्चर और अन्य को गंभीर चोटें आईं हैं.
क्यों हुआ हादसा
शिकायतकर्ता ने गुरुग्राम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हादसे के समय न तो लिफ्ट में कोई अलार्म सिस्टम काम कर रहा था और न ही इमरजेंसी हेल्प का ऑप्शन था. पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि होटल प्रबंधन की घोर लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ. उनका यह भी कहना है कि लिफ्ट की नियमित जांच और मेंटेनेंस नहीं की गई थी, जिससे यह गंभीर दुर्घटना घटी.
ये भी पढ़ें- जिला अस्पताल के बाथरूम में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, स्टाफ ने नहीं की मदद
पुलिस कर रही जांच
वहीं गुरुग्राम पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही और सुरक्षा उपायों की अनदेखी के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है और टेक्निकल टीम से लिफ्ट की स्थिति और मेंटेनेंस रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. इस हादसे ने होटल में सुरक्षा मानकों और प्रबंधन की जिम्मेदारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या होटल ने सुरक्षा मानकों का पालन किया था? और अगर नहीं, तो जिम्मेदारी किसकी होगी? पुलिस जांच के बाद ही इस पर पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.
Input- Devender Bhardwaj
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.