Edited By Himani sharma
'हैवान' की ओटीटी रिलीज आई सामने (pic credit- imdb)
Haiwaan OTT Release: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की लेटेस्ट थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है. जो फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख सके, वो अब इस फिल्म को घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. फिल्म में थ्रिलर और एक्शन से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. फैंस को इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था, वहीं अब फिल्म की ओटीटी रिलीज से पर्दा उठ चुका है. इस फिल्म को आप अपनी वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वहीं फैमिली के साथ भी देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. चलिए जानते हैं ये फिल्म कब और किस ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.
‘हैवान’ फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी. हालांकि सैफ अली खान और अक्षय कुमार की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था. वहीं ‘टशन’ के बाद इन दोनों सितारों की जोड़ी को ‘हैवान’ में वापस से देखा गया. इस फिल्म में अक्षय कुमार साइको किलर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. वहीं सैफ अली खान ने एक नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाया है. बता दें ये फिल्म मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का रीमेक है. इस फिल्म को भी प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था और ‘हैवान’ को भी उन्होंने बनाया है.
यह भी पढ़ें: ‘जामताड़ा’ फेम एक्ट्रेस के घर आई डबल खुशखबरी, अक्षा परदासनी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
दिवाली के मौके पर आप इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकते हैं. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ये फिल्म 6 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होने जा रही है. वहीं ये फिल्म KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले बनी है. वहीं सिनेमाघरों में ये फिल्म 11 सितंबर को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में भारत में सिर्फ 9.92 करोड़ का ही कलेक्शन किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म ओटीटी पर हिट होती है या नहीं.
यह भी पढ़ें: New OTT Releases: 2 से 8 नवंबर तक, OTT पर तहलका मचाने आ रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज; देखें लिस्ट
प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ-साथ और भी सितारे हैं. इन सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है. इनमें श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, असरानी, बोमन ईरानी, राजपाल यादव, शारिब हाशमी, दर्शन जरीवाला और मोहनलाल भी मुख्य भूमिका में हैं. भले ही फिल्म फ्लॉप हो गई हो, लेकिन इन सितारों की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया था.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301