Haldwani News: प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित – Hindustan

Haldwani News: नैनीताल। वीरभट्टी स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में हिंदी और अंग्रेजी सुलेख, हिंदी-अंग्रेजी भाषण, वैदिक गणित, स्वरचित कविता पाठ और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के बाल, माध्यमिक एवं उच्च वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अनिरुद्ध प्रताप सिंह, आर्यभट्ट और अनिरुद्ध सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैदिक गणित में शिवांश और आयुष सिंह प्रथम रहे। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता के बाल वर्ग में गौरांश, माध्यमिक वर्ग में अथर्व और उच्च वर्ग में हर्षित उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हिंदी भाषण प्रतियोगिता में प्रिंस राज, वरेण्यम और शिवा अपने-अपने वर्गों में प्रथम रहे। स्वरचित कविता पाठ में वंश चौधरी, ऋद्धिमन अग्रवाल और सुधांशु कुमार शाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने बताया कि विद्यालय अरविंद, सागर, सुभाष, शिवाजी, तिलक और विवेकानंद नामक छह सदनों में विभाजित है। सदनों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न शारीरिक और बौद्धिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। कार्यक्रम का संचालन अतुल पाठक ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News